विश्व दूरसंचार दिवस

दूरसंचार ने लोगों की बीच दूरी घटाई।
जन-जन तक पहुँच सुलभ कराई।।
घर बैठे-बैठे जान लेते होता क्या विश्व में।
पलक झपकते मिलती है जानकारी पल में।।

चलचित्र और गानों से सबका मनोरंजन हो रहा।
शिक्षाप्रद जानकारी से ज्ञानवर्धन भी  हो   रहा।।
कम्प्यूटर  है  फैला हर एक विभाग में।
दुनिया को है जोड़ता हर एक सम्भाग में।।

उपग्रहों और तरंगों से दूरसंचार सुलभ  हुआ।
शिक्षा, मनोरंजन अनेकों का प्रादुर्भाव हुआ।।
सोशल मीडिया का बहुत अलग ही   महत्व   है।
ये हमारे  अनमोल जीवन का बहुमूल्य तत्व है।।

दीक्षा, प्रेरणा और निष्ठा से शिक्षा का उद्धार हुआ।
बच्चों का ज्ञान बढ़ाते शिक्षकों को उपहार   हुआ।।
लॉकडाउन होने पर भी ऑनलाइन शिक्षा जारी है।
दूरसंचार की देन है ये सतत प्रयास जारी है।।

रचयिता
आकांक्षा मिश्रा,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर,
विकास खण्ड-सुरसा, 
जनपद-हरदोई।

Comments

Total Pageviews