४५८~ विद्या यादव (इं.प्र.अ.) क०पू०मा०वि० पापड़ वि०क्षे० - दातागंज ज़िला - बदायूँ (उत्तर-प्रदेश)

         🏅अनमोल रत्न🏅

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद बदायूँ से बेसिक शिक्षा की अनमोल रत्न शिक्षिका बहन विद्या यादव जी से करा रहे हैं। जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और व्यवहार कुशलता से अपने विद्यालय को विविध शिक्षण गतिविधियों और उपलब्धियों द्वारा सामाजिक विश्वास का केन्द्र बना दिया है। जो हम जैसे हजारों शिक्षक साथियों के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयास हैं।

आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को:-

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2660753940868853&id=1598220847122173

👉1..शिक्षिक का परिचय:-
विद्या यादव (इं.प्र.अ.)
क०पू०मा०वि० पापड़
वि०क्षे० - दातागंज
ज़िला - बदायूँ (उत्तर-प्रदेश)

👉विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास:-
🥀A- स्वयं के प्रयास :
विद्यालय का भौतिक वातावरण बहुत ख़राब था जिसको मैं ने स्वयं के प्रयास से सुन्दर व आकर्षक बनाने का प्रयास किया। सबसे पहले एक क्यारी बनाई उसमें पौधे लगाए और हम बहुत खुश थे। अगले दिन विद्यालय आये देखा तो क्यारी की ईंटें और पौधे दोनों गायब। हमारे तो होश उड़ गये। ये प्रक्रिया 5 - 6 दिनों तक लगातार चली। फिर मैं ने विद्यालय के आस - पास रहने वाले लोगों से संपर्क किया और अपने कार्य में सफलता हासिल की।
विद्यालय के पीछे की एक दीवार टूटी पड़ी थी। जिसको मैं ने स्वयं के प्रयास से बनवाया। दीवारें और छत टूटी - फूटी थी। जिसकी मरम्मत करवायी। सुन्दर वाॅलपेन्टिंग बनबाई, छात्र/छात्राओं के परिचय पत्र बनवाये। जिन बच्चों के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है उन बच्चों का सहयोग करना। काॅपी-पेन, पेन्सिल, रबर, कटर, कलर, बालों में लगाने वाली रबर व बैंड उपलब्ध कराना।
राष्ट्रीय - पर्वो व अन्य त्यौहारों पर प्रतियोगिताएँ करा कर उन्हें पुरस्कृत करना।
🥀B - अन्य शिक्षकों के सहयोग से:-विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं का पर्याप्त सहयोग व सहभागिता रही।पढ़ाने में व शिक्षण-सामग्री बनाने में।
🥀C - जन-प्रतिनिधियों का सहयोग:- गर्मियों की छुट्टियों में विद्यालय में चोरी हो जाती थी। इस कार्य में हमें जन सहयोग मिला और चोरियां होना बन्द हो गई।
ग्राम प्रधान जी का भी सहयोग प्राप्त हुआ उन्होंने विद्यालय में शौचालय निर्माण करवाया।
🥀D- जन सहभागिता-
जन समुदाय की भी पर्याप्त सहभागिता रहती है। किसी भी कार्यक्रम में बुलाने पर तुरन्त आते हैं।
🥀F- अन्य सहयोग:-
विद्यालय की शिक्षिकाओं, साफ़-सफ़ाई में रसोईयों का और रैली पल्स-पोलियो आदि में अभिभावकों का अभूतपूर्व योगदान मिला।







👉3- किए गये प्रयासों का परिणाम :-
🥀A- प्रयास से पहले और प्रयास के बाद:- प्रयास से पहले छात्र नामांकन कम था। छात्राएँ पढ़ाई में रूचि कम लेती थीं, उपस्थिति कम रहती थी। सद् आचरण की कमी थी।बच्चे अनुशासन के बारे में नहीं जानते थे। स्कूल में बच्चे यूँ ही गन्दे चले आते थे। यूनिफॉर्म तो पहनते ही नहीं थे। मन्जन करना तो जानते ही नहीं थे। बिना नहाकर स्कूल चले आते थे।
अब मेरे प्रयासों के बाद स्कूल के बच्चे फुल यूनिफॉर्म में नहा धोकर, साफ़-सुथरे हो कर आते हैं।
मेरे विद्यालय में एक दिन अचानक D.M. साहब आ गये और वो विद्यालय व छात्राओं को देख कर बहुत खुश हुए और उनके साथ ज़िले के SSP साहब भी थे उनसे कहा कि देखिए SSP साहब कितने अनुशासन में बैठकर ये बच्चे अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। इनकी ड्रेस तो देखिये कितनी साफ़ है और प्रत्येक लड़की बालों में बैंड लगाये हुए है। ये लड़कियां ऐसे लग रही हैं जैसे ये बेसिक की न हो कर किसी पब्लिक स्कूल की लड़कियां हों। D.M.सर बहुत खुश हुए। उस दिन विद्यालय में हम दो ही शिक्षिकाएँ थीं एक प्रशिक्षण में गई हुई थीं।
🥀B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत:- लगभग 75% से 80% है।
🥀C- प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की सँख्या-
ब्लाॅक स्तर पर दक्षता परीक्षा में विद्यालय की छात्राएँ टाॅप 5 में आयीं। न्याय पंचायत स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी में उच्च स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रदर्शनी ज़िला स्तर पर माॅडल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पावर एन्जिल में ज़िले की सर्व श्रेष्ठ 5 पावर एन्जिल में हमारे विद्यालय की पावर एन्जिल भी चुनी गई।

👉4- विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ:-
🥀A- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण:-
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में स्कूल की 2 छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में माॅडल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता (ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय अभियान 2016 के अन्तर्गत) 8 छात्राओं ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
डाइट में टी.एल.एम. मेले में भी प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया।
🥀C- विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियाँ:-
अब सभी छात्राएँ माइक पर बोलना सीख गई हैं।
छात्राओं को 30 तक पहाड़े याद हैं। सिलाई - कढ़ाई व पाककला में पारंगत हो गई हैं।












👉5-विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ:-
प्रात:प्रार्थना के बाद समूहगान, एक बच्चे द्वारा सुविचार और अख़बार से मुख्य समाचार, प्रतिदिन छात्राओं की साफ-सफाई देखना, सूक्ष्म योगा, पी.टी.और राष्ट्रगान सभा विसर्जित। प्रतिदिन अन्तिम घण्टे में खेल का घण्टा रखना। उसमें छात्राओं को विभिन्न खेल खिलाना। प्रत्येक शनिवार को क्राफ्ट वर्क करवाना, मीना की कहानी पढ़वाना और आखिरी शनिवार को मीना-अख़बार निकलवाना। कुछ छोटी - छोटी नाटिकायें सिखाना। ढोलक, नृत्य, सिलाई-कढ़ाई, कपड़े की कटिंग करना सिखाना। शैक्षिक प्रतियोगिताएँ, सामान्य-ज्ञान प्रतियोगिता करवाना इत्यादि।

👉6-शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियाँ:-
🥀A- शिक्षकों के नवाचारों का विवरण:- रंगोली बनाना सिखाना
कला, क्राफ्ट, कविता व विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण किया जाता है।
🥀B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कार विवरण:-
सर्वप्रथम ज़िला बेसिक शिक्षाधिकारी महोदय द्वारा 2006 में शिक्षक- दिवस पर सम्मानित किया गया।
उसके बाद ब्लॉक स्तर पर 2015-16 में खण्ड शिक्षाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।
2018 में जनपद स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला में मन्त्री जी, विधायक जी व जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्मानित किया गया।
2019 में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आॅल इण्डिया प्राइमरी टीचर्स फैडरेशन द्वारा सम्मानित किया गया।
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया।
वर्ष 2018-19 में आदरणीय ज़िलाधिकारी महोदय जी द्वारा
'उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान' से सम्मानित किया गया।
🥀C- शिक्षकों की अन्य उपलब्धियाँ:-
राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला में अपर शिक्षा निदेशक द्वारा शिक्षक सम्मान 2020 से सम्मानित किया गया।

👉7-मिशन शिक्षण संवाद के लिए सन्देश:-
मिशन शिक्षण संवाद शिक्षकों के लिए ऐसा मंच प्रदान करता है, जहाँ नवाचार करने वाले शिक्षकों का उत्साहवर्धन होता है और एक पहचान मिलती है।

👉8- शिक्षक समाज के लिए सन्देश:-
शिक्षक राष्ट्र का भाग्य विधाता माना जाता है। वह जैसे शिष्य तैयार करेगा वैसा ही हमारा देश बनेगा।इसलिए सभी शिक्षक अपनी पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और देश का भविष्य उज्जवल करें।। जय हिन्द जय भारत जय शिक्षक समाज।🙏

👉9- संकलन एवं सहयोग :-
सचिन सक्सेना
मिशन शिक्षण संवाद-बदायूँ
31-05-2020

नोट: मिशन शिक्षण संवाद में सहयोग और सुझाव के लिए वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर लिखें।

Comments

Total Pageviews