४५६~ सन्त राम सिंह राजपूत (प्र०अ०) इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय गाजीपुरवा, विकासखण्ड- उमर्दा जनपद- कन्नौज, उ०प्र०

         🏅अनमोल रत्न🏅

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद- कन्नौज से एक ऐसे विद्यालय परिवार के अनमोल रत्न शिक्षक भाई संत राम सिंह जी से करा रहे हैं जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच, आपसी सहयोग और व्यवहार कुशलता से विद्यालय में शिक्षा के उत्थान के लिए एक ऐसा सामाजिक परिवेश का निर्माण किया जहाँ समाज तन, मन, धन से सहयोग के लिए तत्पर नजर आता है। जिससे विद्यालय में बालरत्नों की चमक की अद्भुत छटा देखने को मिलती है। हम सभी को ऐसे अनमोल रत्न शिक्षक भाई - बहनों पर गर्व है कि उन्होंने शिक्षा के उत्थान और शिक्षक के सम्मान का वह लक्ष्य प्राप्त किया है जहाँ आज भी हम जैसे हजारों शिक्षक साथियों संघर्षरत हैं।
मिशन शिक्षण संवाद की ओर से सम्पूर्ण सहयोगी विद्यालय परिवार को बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएँ!

आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को:-

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2658806251063622&id=1598220847122173

👉1..शिक्षक का परिचय:-
सन्त राम सिंह राजपूत (प्र०अ०) इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय गाजीपुरवा, विकासखण्ड- उमर्दा जनपद- कन्नौज, उ०प्र०

प्रथम नियुक्ति : 01 जुलाई 2009
वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति : 01जुलाई 2009

👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास:-
🥀A स्वयं के प्रयास:-
🥀▪नामांकन के सापेक्ष अत्यन्त कम उपस्थिति को बढ़ाया।
🥀▪भौतिक परिवेश गंदगी व घासफूस से पूर्ण थी जिसे साफ करा कर एवं पेड़-पौधे लगाकर हरा-भरा बनाया।
🥀▪ग्रामीणों को विद्यालय से जोडा।
🥀▪घर-घर सम्पर्क करके बेहतर शिक्षा का वायदा कर नामांकन व ठहराव बढ़ाने का कार्य किया।
🥀▪विद्यालय गेट का सौन्दर्यीकरण कराया व शौचालय के दरवाजे निजी प्रयास पर लगवाये।
🥀▪अनियमित व अनुपस्थित रहने वाले बच्चों के अभिभावकों से सतत सम्पर्क कर उन्हें विद्यालय से जोड़ा।
🥀▪ सभी बच्चों को निजी स्तर कैप वितरण कर प्रोत्साहित किया।
🥀▪️ विद्यालय का रंग रोगन स्वयं के वेतन से कराया बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था की।
🥀▪️ बच्चों को विद्यालय में गर्मी ना लगे इसीलिए विद्यालय में पंखे और इनवर्टर लगवाया।
🥀▪️ विद्यालय की सुरक्षा और अभिभावकों के विश्वास के लिए विद्यालय में सीसीटीवी कैमरे और स्मार्ट टेलीविजन स्वयं के वेतन से लगवाये।
🥀B - अन्य शिक्षकों का सहयोग: सहायक अध्यापक कौसर परवीन की कर्मठता व लगनशीलता से विद्यालय व्यवस्था एवं शिक्षण में विशेष सहयोग के साथ व श्रीमती संगीता देवी शि०मि० का भी योगदान रहता है।
🥀C • जनप्रतिनिधि के सहयोग से:- विद्यालय की अच्छी शिक्षण व्यवस्था एवं विद्यालय के भौतिक संसाधनों के प्रचार- प्रसार का सहयोग जनप्रतिनिधियों से लिया, जिससे विद्यालय की छवि समाज में अच्छी साबित हुई और जनप्रतिनिधियों द्वारा विद्यालय को किसी प्रकार धन से सहयोग नहीं किया गया।
🥀D -शासन के सहयोग से:- वार्षिक मिलने वाला धन प्राप्त हुआ।
🥀E- जन सहभागिता से:
विद्यालय प्रबन्ध समिति सदस्यों की सहभागिता से बच्चों की उपस्थिति व ठहराव में वृद्धि हुई। जिससे समाज में विद्यालय की सकारात्मक छवि बनी। गांव के ही कुछ संभ्रांत नागरिकों ने विद्यालय में कंप्यूटर, प्रिंटर एवं लाउडस्पीकर लगवाने में विशेष सहयोग किया।




🥀D- अन्य सहयोग : विद्यालय में कार्यरत रसोइयों के पतियों द्वारा समस्त राष्ट्रीय, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में निरन्तर उपस्थित रहकर विद्यालय की व्यवस्था में सभी प्रकार का सहयोग किया।
👉3 किए गए प्रयासों का परिणाम:-
🥀A प्रयास से पहले और प्रयास के बाद नामांकन:-
▪️ नियुक्ति वर्ष 2013- 14 में नामांकन = 40 था जो निरंतर नामांकन में वृद्धि के साथ वर्ष 2019 - 20 में बढ़कर 110 तक पहुँच गया।
🥀 B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत:-
▪️ विद्यालय की रुचि पूर्ण एवं खेल - खेल में शिक्षण विधि के कारण विद्यालय की उपस्थिति वर्तमान में 85% से 90% तक रहती है।
🥀 C - प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या:-
▪️ नियुक्ति वर्ष से लेकर अब तक ब्लॉक स्तर पर होने वाली सभी प्रतियोगिताओं में लगभग 20 से 25 बच्चे सफल हो चुके हैं|




👉4- विद्यार्थियों की उपलब्धियां:-
🥀A- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण:-
▪️ ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2016-17 में दो छात्रों को दौड़ में गोल्ड मेडल प्राप्त हुए थे।
▪️ डायरेक्शन फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2018- 19 में सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता में कुमारी वंदना राजपूत एवं कुमारी पायल तथा अखिलेश राजपूत को ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
▪️ वर्ष 2019 - 20 की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद की प्रतियोगिता में शिवम राजपूत द्वारा लंबी दौड़ में गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ।
🥀B - विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का विवरण:-
▪️ वर्ष 2015-16 में छात्रा कुमारी प्रगति राजपूत द्वारा विद्याज्ञान की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की गई।
▪️ वर्ष 2018 -19 में डायरेक्शन फाउंडेशन द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान की परीक्षा में विद्यालय के 3 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
▪️ वर्ष 2019-20 की विद्याज्ञान की प्रारंभिक परीक्षा छात्र विनीत कुमार S/o जानकी प्रसाद ने की है।
🥀C- विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियां---
👉5- विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ:-
🥀▪ छात्र स्तरानुसार व गतिविधि आधारित कक्षा शिक्षण।
🥀▪️ समय सारणी से शिक्षण कार्य सुनिश्चित किया गया।
🥀▪️सामान्य एवं प्रतिभाशाली बच्चों के साथ-साथ निश्चल एवं अंतर्मुखी बच्चों पर विशेष ध्यान दिया गया।
🥀▪️ कला क्राफ्ट आदि गतिविधियों द्वारा शिक्षण को रोचक एवं प्रभावी बनाया गया।
🥀▪️ स्मार्ट क्लास में लैपटॉप एवं इंटरनेट के द्वारा शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाया।
🥀▪️ नो बैग डे पर आईसीटी द्वारा शिक्षण कार्य आरंभ किया गया।
🥀▪ मीनामंच, बालसंसद, माँ समूह की निरन्तर सक्रिय सहभागिता से विद्यालय का माहौल अच्छा बना।
🥀▪"बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान के अन्तर्गत 95% से अधिक उपस्थिति वाली बालिकाओं के कक्षा-6 में नामांकन स्वयं विद्यालय ले जाकर कराया।
🥀▪नियमित रूप से खेलकूद सामग्री के उपयोग के साथ बच्चों को शिक्षकों के मार्गदर्शन में खो-खो, कबड्डी, दौड़ आदि का निरन्तर अभ्यास कराया जाता है। जिसमें बच्चे रुचि से खेल में प्रतिभाग करते है।
🥀▪️ महीने के अंतिम शनिवार को होने वाले छात्रों के जन्म दिन को जन्मोत्सव के रूप में मनाना।
🥀▪️ होली, दीपावली एवं राष्ट्रीय पर्वों पर छात्रों के साथ सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को मनाना।
🥀▪️ मेहंदी, रंगोली व दीप सज्जा प्रतियोगिता कराना।
🥀▪️ विभिन्न महापुरुषों की जयन्तियों के कार्यक्रम एवं नवरात्रि पर कन्या भोज के कार्यक्रम आयोजित करना।
🥀▪️ समय-समय पर जल बचाओ, बेटी बचाओ, पृथ्वी बचाओ व पर्यावरण बचाओ संबंधी जागरूकता रैलियों का आयोजन करना।
👉6 - शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियां:-
🥀A- शिक्षकों के नवाचारों का विवरण: विद्यालय में संचालित 11 नवाचार हैं जिनमें बाल संसद, खेल खेल में शिक्षा, सरल अंग्रेजी अधिगम, कला क्राफ्ट द्वारा शिक्षा एवं बाल अखबार प्रमुख हैं विद्यालय के द्वारा ही पर्ची गेम नवाचार विकसित किया गया है जिसे बच्चे बहुत रूचि पूर्ण द्वारा संचालित करते हैं।
🥀▪️ गुरुकुल परंपरा के अनुसार समय के पश्चात भी आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त शिक्षण सहायता की जाती है।
🥀B- शिक्षकों के विभिन्न पुरस्कारों का विवरण: वोटर्स जागरुकता अभियान के अन्तर्गत आदरणीय जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्राप्त।
🥀▪बेहतर विद्यालयी व्यवस्थाओं के आधार पर विद्यालय का अंग्रेजी माध्यम के लिए चयन।
🥀▪️ वर्ष 2016 - 17 में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत डिटोल इंडिया लिमिटेड की तरफ से सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
🥀▪️ वर्ष 2016-17 में बेसिक शिक्षा महोदया द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्रशस्ति पत्र।
🥀▪️वर्ष 2018- 19 में भारत विकास परिषद शाखा कन्नौज द्वारा शिक्षक सम्मान ट्राफी।
🥀▪️ वर्ष 2018 -19 में टीचर्स क्लब उत्तर प्रदेश द्वारा रेडटेप मूवमेंट के अंतर्गत ई प्रमाण - पत्र
🥀▪️ श्री अरविंदो सोसायटी द्वारा वर्ष 2019 -20 मैं शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार के अंतर्गत बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदया द्वारा प्रशस्ति पत्र।
🥀▪️ 2019-20 में संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वारा प्रशस्ति पत्र।
🥀▪️ पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार द्वारा तेल एवं गैस संरक्षण प्रतियोगिता में ई-प्रमाण पत्र।
🥀▪️ my gov मेरी सरकार द्वारा आयोजित विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में प्रमाण पत्र।
C - शिक्षकों की उपलब्धियां:-
🥀▪️ गांव में बालिकाओं को शिक्षा की धारा से जोड़ा।
🥀▪️ जुआ, शराब इत्यादि से होने वाली परेशानियों के बारे में गाँव के लोगों को जागरूक किया गया।













👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश: मिशन शिक्षण संवाद से शिक्षण व्यवस्था, नवाचारों, गतिविधियों से प्रेरित होकर मैंने भी इसे अपनाकर बच्चों को उनके उपलब्धि स्तर की ओर ले जाने का प्रयास प्रारंभ किया। मिशन शिक्षण संवाद द्वारा नीरस पढ़ी हुई उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा में नई जान फूंकने की पहल की है जो अभी एक आंदोलन का रूप ले चुकी है। अब एक से एक बढ़कर एक प्रतिभा निखर कर सामने आ रही है जो मिशन शिक्षण संवाद की प्रेरणा से संभव हो पाया है।
👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश:- शिक्षक समाज का दर्पण होता है, ईमानदारी से हम समस्त शिक्षक अपने कर्तव्य निर्वहन को करें, ताकि हम समाज में स्वयं को ससम्मान स्थापित कर सकें।
साभार 🙏

संकलन एवं सहयोग:
आशुतोष दुबे
मिशन शिक्षण संवाद कन्नौज
29-05-2020

नोट : मिशन शिक्षण संवाद में सहयोग और सुझाव के लिए वाट्सअप नम्बर - 9458278429 पर लिखें।

Comments

Total Pageviews