४५३~ अंजली मिश्रा प्राथमिक विद्यालय हंसपुर, अवागढ़ जनपद- एटा, राज्य- उत्तर प्रदेश

        🏅अनमोल रत्न🏅

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से एक ऐसे विद्यालय परिवार की अनमोल रत्न शिक्षिका बहन अंजली मिश्रा जी से परिचय करा रहे हैं। जहाँ आपसी प्रेम और विश्वास के साथ मिल कर एक और एक मिलाकर दो की जगह एक और एक ग्यारह के रूप में टीम भावना से सकारात्मक सोच और व्यवहार कुशलता से विद्यालय के उत्थान के लिए कार्य किया। जिससे विद्यालय कुछ वर्षों में ही लगभग दोगुनी छात्र संख्या के साथ बच्चों के लिए विविध शिक्षण गतिविधियों के साथ आकर्षण का केन्द्र एवं सामाजिक विश्वास का केन्द्र बन गया। जो हम जैसे हजारों शिक्षक साथियों के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयास हैं।


आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को:-
https://www.facebook.com/1598220847122173/posts/2651471228463791/

👉1. शिक्षक का परिचय:-
अंजली मिश्रा
प्राथमिक विद्यालय हंसपुर, अवागढ़
जनपद- एटा, राज्य- उत्तर प्रदेश
प्रथम नियुक्ति: 28/06/2016
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त: 06/04/2018

👉2- विद्यालय की समस्याए:-
(A)- नामांकन के सापेक्ष कम उपस्थिति।
(B)- छात्र-छात्राओं का सामान्य शैक्षिक स्तर।
(C)- सरकारी विद्यालय के प्रति अभिभावकों की हीन भावना।
(D)- छात्र-छात्राओं में व्यक्तिगत स्वच्छता का अभाव।
(E)- छात्र-छात्राओं की छुपी हुई
प्रतिभा को प्रकट करने की चुनौती।
(F)- बंजारा गाँव होने के कारण हिन्दी भाषा का कम ज्ञान और अंग्रेजी बोलना सिखाना एक चुनौती।
















👉3- विद्यालय की समस्याओं का समाधान:-
(क)- स्वयं का प्रयास:-
(A)- स्वयं यह संकल्प करना कि न केवल नाम के लिए वरन् कार्य से भी विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बनाना।
(B)- व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में बताने के लिए प्रतिदिन साफ सुथरे आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए ताली बजाकर उत्साहित करना व अन्य छात्र-छात्राओं को प्रेरित करना।
(C)- छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन नई नई वास्तविक घटना बताकर सत्य, सदाचार, ईमानदारी, अनुशासन व स्वच्छता की सीख देना।
(D)- छात्र-छात्राओं की प्रत्येक समस्या का निराकरण करके उनको संतुष्ट करने का प्रयास करना।
(E)- छात्र-छात्राओं के शैक्षिक स्तर को ऊंचा उठाकर उनसे ही गाँव में अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व कराना ताकि गाँव वालों का सरकारी विद्यालय के बारे में दृष्टिकोण बदल सके।

👉ख- अन्य शिक्षकों का सहयोग:-
(A)- हमारी इ० प्रधानाध्यापक (श्रीमती सविता गुप्ता) द्वारा छात्र- छात्राओं के लिए काॅपी, पेन्सिल, रंग आदि का प्रबंध विद्यालय में ही कराना ताकि बच्चे इनके अभाव में सीखने से वंचित न रहे।
(B)-- विद्यालय के अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाओं (श्री मुकेश बाबू, श्रीमती ममता, श्री इन्द्रपाल) का छात्र-छात्राओं के सामाजिक, नैतिक, सांस्कृतिक व मानसिक विकास में यथोचित योगदान।

👉4 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ:-
(A)- दीक्षा एप के द्वारा बच्चों को नियमित शिक्षा प्रदान।
(B)- प्रतिदिन प्रार्थना सभा के बाद अंग्रेजी के वाक्य बोलकर सिखाना।
(C)- गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा प्रदान करना।
(D)- समय-समय पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन करना।
(E)- प्रकृति के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करना।

👉5- विद्यालय और बच्चों की उपलब्धि:-
(A)- नामांकन विवरण:
2017 --134
2018 -- 231
2019 -- 266

(B)-- उपस्थिति: Above 75%

👉6 - शिक्षक और विद्यालय की उपलब्धियां:-
(क)- नवाचार:
(A)- राष्ट्रीय त्यौहारों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन।
(B)- प्रत्येक शनिवार बालसभा का आयोजन।
(C)- छात्र-छात्राओं को पौधे उपहार में देने के प्रेरित करना।
(D)- सभी त्योहारों (रक्षाबंधन, होली, आदि) का विद्यालय में आयोजन।
(E)- वर्तमान स्थिति में वैश्विक महामारी से घरों में बैठे छात्र- छात्राओं को डिजिटल शिक्षा प्रदान करना।






(ख)- सम्मान:
(A) ग्रेडेड लर्निंग प्रोग्राम में B.R.P.(Block Resource Person) के रूप में जनपद स्तर पर मण्डलीय शिक्षा निदेशक द्वारा सम्मानित।
(B) कवच प्रोग्राम के तहत D.R.P ( District Resource Person) के रूप में जनपद स्तर पर जिलाधिकारी एटा (श्री सुखलाल भारती) व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा सम्मानित।
(C)-- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में जागरूकता हेतु जनपद स्तर पर सम्मानित।
(D)-- अरविंदो सोसाइटी द्वारा शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार हेतु जनपद स्तर पर सम्मानित।
(घ)-- पुरस्कार:
(A)--जनपद स्तर पर शिक्षक क्रीड़ा प्रतियोगिता में भालाफेंक में तृतीय स्थान 🥉🥉

👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश:
मिशन शिक्षण संवाद से प्रतिदिन एक नई ऊर्जा आती है, हर दिन कुछ करने का हौसला मिलता है, और समाज में बेसिक विभाग के शिक्षक की धूमिल छवि को बदलने की नई चेतना मिलती है। मिशन शिक्षण संवाद ने भिन्न-भिन्न शिक्षकों को एक मंच पर लाने का कार्य किया है जहाँ नए-नए विचार, शिक्षण विधियाँ व शिक्षण सामग्री बनाने के तरीके सुझाये जाते हैं।।
आपका धन्यवाद!🙏🏻🙏🏻

👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश:-
प्रत्येक विद्यार्थी में अपना बचपन खोजें, उसे शिक्षक नहीं बल्कि विद्यार्थी बन कर ही पढ़ायें। उसके अभाव को दूर कर उसे प्रभाव की ओर लेकर जायें ताकि वो एक प्रभावी व्यक्तित्व का विकास कर सके। हम शिक्षक वह कार्य कर सकते हैं जो उच्च पदों पर आसीन व्यक्ति नहीं कर सकते इसलिए हमें पूरे मनोयोग से छात्र-छात्राओं के भविष्य को सुधारने का कार्य करना चाहिए ताकि वे सुयोग्य नागरिक बन सकें।
धन्यवाद!

👉9- संकलन एवं सहयोग:
विकास मिश्रा
मिशन शिक्षण संवाद एटा
20-05-2020

नोट: मिशन शिक्षण संवाद में सहयोग और सुझाव के लिए वाट्सअप नम्बर - 9458278429 पर लिखें।

Comments

  1. 👍👍👍👍बहुत बहुत बधाई💐💐

    ReplyDelete

Post a Comment

Total Pageviews