विश्व दूर संचार दिवस
आओ हम विश्व दूर संचार दिवस मनाएँ
नई प्रौद्योगिकी द्वारा सामाजिक परिवर्तन लाएँ
इंटरनेट द्वारा यह जागरूकता फैलाएँ
फ़ोन इंटरनेट टेलीविजन जैसी सुविधा लाएँ
देखो यह दूर संचार क्रांति दुनिया में परचम लहराए
शहर ही नही ग्रामीण भारत भी
इस टेक्नोलॉजी से लाभ उठाएँ
सन्देश शिक्षा व्यवसाय तकनीकी ज्ञान
गूगल ई लर्निंग स्टॉक एक्सचेंज करवाये
घर बैठे अपनों के खत मैसेज में मिल जाएँ
घर-घर शिक्षा पहुँचे पल भर में
दूर-दूर तक ज्ञान की ज्योति जलाएँ
आओ विश्व दूर संचार दिवस मनाएँ
इंटरनेट से लेकर फसलों का ज्ञान
किसान हाईटेक हो जाए
रेल रिजर्वेशन की जानकारी
एस एम एस से मिल जाए
भारत की छवि बदले यह क्रांति
आर्थिक समृद्धि यह लाये
आओ दूर संचार दिवस मनाएँ
आसान हो गए सारे काम
पर न भूले अपना ज्ञान
लाभ उठाएँ नई तकनीक का
दुरुपयोग पर रोक लगाएँ
आओ यह संदेश जन-जन तक पहुँचाएँ
आओ हम विश्व दूर संचार दिवस मनाएँ
रचयिता
हिमांशी यादव,
सहायक शिक्षिका,
प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर,
विकास खण्ड-सफीपुर,
जनपद-उन्नाव।
नई प्रौद्योगिकी द्वारा सामाजिक परिवर्तन लाएँ
इंटरनेट द्वारा यह जागरूकता फैलाएँ
फ़ोन इंटरनेट टेलीविजन जैसी सुविधा लाएँ
देखो यह दूर संचार क्रांति दुनिया में परचम लहराए
शहर ही नही ग्रामीण भारत भी
इस टेक्नोलॉजी से लाभ उठाएँ
सन्देश शिक्षा व्यवसाय तकनीकी ज्ञान
गूगल ई लर्निंग स्टॉक एक्सचेंज करवाये
घर बैठे अपनों के खत मैसेज में मिल जाएँ
घर-घर शिक्षा पहुँचे पल भर में
दूर-दूर तक ज्ञान की ज्योति जलाएँ
आओ विश्व दूर संचार दिवस मनाएँ
इंटरनेट से लेकर फसलों का ज्ञान
किसान हाईटेक हो जाए
रेल रिजर्वेशन की जानकारी
एस एम एस से मिल जाए
भारत की छवि बदले यह क्रांति
आर्थिक समृद्धि यह लाये
आओ दूर संचार दिवस मनाएँ
आसान हो गए सारे काम
पर न भूले अपना ज्ञान
लाभ उठाएँ नई तकनीक का
दुरुपयोग पर रोक लगाएँ
आओ यह संदेश जन-जन तक पहुँचाएँ
आओ हम विश्व दूर संचार दिवस मनाएँ
रचयिता
हिमांशी यादव,
सहायक शिक्षिका,
प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर,
विकास खण्ड-सफीपुर,
जनपद-उन्नाव।

Comments
Post a Comment