विश्व रेडक्रॉस दिवस

देखो-देखो फिर से आया है रेड क्रॉस दिवस,
कोई न हो बीमार और न हो रोगों से विवश।
हर वर्ष माह मई की 8 तारीख़ को,
आता है ये सबको याद दिलाने को।

इस दिन हुई जीन हेनरी ड्यूनेन्ट की उत्पत्ति,
कभी न आये किसी पर दुःख और विपत्ति।
थे ये बहुत ही शान्ति प्रिय और कुशल व्यवहार,
शांति के लिए मिला था इन्हें पुरस्कार।

याद है दुनिया का एक महत्वपूर्ण दिवस,
रेडक्रॉस के साथ ही जीन हेनरी का फैले यश।
हर वर्ष पूरी दुनिया में जाता है ये मनाया,
यह दिन लोगों का जीवन बचाने हेतु है जाता मनाया।

9 फरवरी 1863 को रखी गयी इसकी नींव,
ताकि बचाते रहें सभी लोगों को जीव।
स्थापित हुआ ये स्विट्जरलैंड के जेनेवा शहर में,
कोशिश यही कि रहें सब ख़ुशहाल अपने घर में।

रेडक्रॉस संस्था अन्तर्राष्ट्रीय है संगठन,
मानवीय ज़िन्दगी व सेहत बचाने को हुआ इसका गठन।
निःस्वार्थ भाव से लगा है आज सारा संसार,
मकसद है इसका सेवा द्वारा मानव का उद्धार।

रचयिता
बबलू सोनी,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय कसराँव,
विकास खण्ड-हथगाम,
जनपद-फतेहपुर।

Comments

Total Pageviews