४४५~ रघुनाथ द्विवेदी प्राथमिक विद्यालय चायल, ब्लॉक- चायल, जनपद- कौशाम्बी, राज्य- उत्तर प्रदेश

      🏅अनमोल रत्न🏅

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद- कौशाम्बी से एक ऐसे विद्यालय से कराने जा रहे हैं जहाँ का नामांकन हम सबके लिए गौरव की बात है। जहाँ अनमोल रत्न शिक्षक साथी रघुनाथ द्विवेदी एवं विद्यालय विद्यालय परिवार के सहयोगी शिक्षक साथियों ने अपनी सकारात्मक सोच एवं व्यवहार कुशलता से अपने विद्यालय को बच्चों के लिए आकर्षण का केन्द्र एवं समाज के लिए विश्वास का केन्द्र बना दिया है। जो हम जैसे हजारों शिक्षक साथियों के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयास हैं। 


आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को:

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2643734189237495&id=1598220847122173

👉1..शिक्षक का परिचय:-
रघुनाथ द्विवेदी
प्राथमिक विद्यालय चायल,
ब्लॉक- चायल, जनपद- कौशाम्बी, राज्य- उत्तर प्रदेश
प्रथम नियुक्ति: 16/8/2014
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त: 16/10/2018

👉2- विद्यालय की समस्याए:-
1. विद्यालय का भौतिक परिवेश का ठीक न होना।
2. विद्यालय में अनुशासन का अभाव।
3. नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति में भारी अंतर।
4. विद्यालय में सहभागिता का अभाव।
5. ठहराव का आभाव।

👉3- विद्यालय की समस्याओं का समाधान:-
ऊपरोक्त समस्याओं के समाधान के लिए अपने स्टाफ के कुछ अध्यापकों का सहयोग एवं ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी महोदय का सहयोग प्राप्त हुआ।

1. प्रार्थना सभा का नवीनीकरण किया। जिसके लिए आपसी सहयोग से नया ड्रम, संगीतमय प्रार्थना के लिए म्यूजिक सिस्टम इत्यादि खरीदा। जिससे प्रार्थना सभा में कुछ नई प्रार्थनाओं का समावेश करते हुए यही से एक सकारात्मक ऊर्जा को बच्चो के अंदर जगाने का प्रयास किया गया।

2. कक्षा-कक्ष का महापुरुषों के नाम पर नामकरण किया और अपनी कक्षा कक्ष को अब्दुल कलाम जी के नाम पर रखकर कक्षा के प्रति समर्पण भाव से काम शुरू किया।

3. कक्षा का प्रारम्भ संस्कृत के कुछ श्लोकों के माध्यम से कराना प्रारम्भ किया जिससे बच्चों का लगाव कक्षा कक्ष के प्रति तथा अनुशासन बढ़ा।

4. कक्षा- कक्ष के आकर्षक वातावरण के लिए बच्चों की सहभागिता से टीएलएम का निर्माण किया। इससे बच्चो के अंदर अनुशासन के साथ विद्यालय के प्रति आस्था बढ़ी जिससे ठहराव में इजाफा हुआ।










👉4 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ:-
सांस्कृतिक गतिविधियों में सबसे पहले विद्यालय में प्रत्येक शनिवार को बाल सभा का आयोजन प्रारम्भ किया जिससे बच्चों के अंदर सहभागिता एवं टीमवर्क की भावना का विकास हुआ।
प्रत्येक पर्व को सांस्कृतिक रंग में रंगकर प्रस्तुत किया गया। जिसने बच्चो के अंदर विद्यालय के प्रति एक अलग निष्ठा, विश्वास और प्रेम की अलख जगाई। सामाजिक गतिविधियों में विद्यालय स्तर पर शैक्षिक रैलियां, ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग ने बच्चों के अंदर एक विशेष आत्मविश्वास को जन्म दिया।जिससे विद्यालय नामांकन एवं ठहराव में शानदार परिणाम प्राप्त हुआ। जहाँ पूर्व सत्र में नामांकन 375 था वही वर्तमान सत्र में बढ़कर 638 हो गया। जिसमें पर्याप्त स्थान न होने कारण कुछ प्रवेश न हो सके।













👉5- विद्यालय और बच्चों की
उपलब्धि:-
विद्यालय को सबसे ज्यादा नामांकन के लिए जनपद में पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय के छात्र को विधायक महोदय द्वारा विशेष पुरस्कार दिया गया।
विद्यालय को विधायक महोदय द्वारा गोद लिया गया, जो हमारे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार रहा।

A- नामांकन विवरण:
वर्तमान सत्र में 638
B- उपस्थिति: औसत उपस्थिति 450 से 550 के मध्य।
C- पुरस्कार विवरण: नामांकन के लिए जिले में प्रथम पुरस्कार।
रेड टेप मूवमेंट में सहभागिता प्रमाण पत्र।
शून्य निवेश नवाचार पुरस्कार।

D- प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का विवरण:
विद्यालय के एक छात्र का विद्याज्ञान प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा परिणाम में सफलता।
E- अन्य उपलब्धियाँ: खेलकूद रैली में विद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेपाल में आयोजित संविलयन विद्यालय चायल के कक्षा- 8 के विद्यार्थी द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित होना गौरव का क्षण।
ब्लॉक स्तर पर आयोजित खेलकूद रैली में दौड़ में द्वितीय स्थान।

👉6 - शिक्षक और विद्यालय की उपलब्धियां:-
*शिक्षक:*
1.नवाचार प्रदर्शनी में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्मानित।
2.रेड टेप मूवमेंट में सक्रिय सहभागिता प्रमाण पत्र।
3.ब्लॉक स्तर किसान मेले में खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र।
4.मिशन शिक्षण संवाद कार्यशाला में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्मानित।
शून्य निवेश नवाचार द्वारा जिले के 10 नवाचारी शिक्षकों की श्रेणी में स्थान।

*विद्यालय*:
1.जिले में सबसे ज्यादा नामांकन के लिए स्वतंत्र प्रभार मंत्री जी द्वारा सम्मानित विद्यालय।
2.रेड टेप मूवमेंट में सक्रिय सहभागिता प्रमाण पत्र।











A- नवाचार:
1. प्रार्थना सभा का नवीनीकरण
2. कक्षा- कक्ष का नामकरण
3. संस्कृत से संस्कृति तक
4. लिखित समृद्ध वातावरण का निर्माण
5. हैप्पी ऑवर का सृजन
B- सम्मान: जिलाधिकारी महोदय द्वारा विशेष सम्मान।
C- पुरस्कार: सर्वोच्च नामांकन पुरस्कार।
D- अन्य उपलब्धियाँ: विद्यालय के बच्चे द्वारा मात्र 31 सेकंड उत्तर प्रदेश की समस्त जिलों के नाम गिनकर उपजिलाधिकारी द्वारा विशेष पुरस्कार एवं प्रोत्साहन राशि।

विधायक चायल द्वारा विद्यालय के बच्चे को अंग्रेज़ी भाषा में धाराप्रवाह उच्चारण के लिए विशेष पुरस्कार एवं प्रोत्साहन राशि।
विद्यालय को प्रोजेक्टर, वाटर कूलर एवं फर्नीचर का विशेष पुरस्कार माननीय विधायक महोदय द्वारा।

👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश: मिशन शिक्षण संवाद स्वयं में एक पूर्ण प्रयास है, जिन्होंने हम सभी को कार्य करने की एक अतिरिक्त ऊर्जा प्रदान की है। मैं आभारी हूँ मिशन का जिन्होंने पूरे प्रदेश में एक सकारात्मक प्रयास के साथ हम सभी एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। हम सब आभारी हैं मिशन ग्रुप के, जिन्होंने हमें आपने साथ जोड़कर एक नई पहचान दी है।

👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश:- समाज का सबसे दर्पण यदि कोई है तो वह शिक्षक समाज ही है वर्तमान परिदृश्य में जिस प्रकार बेसिक शिक्षा का स्वरूप बदला है वह वास्तव में उल्लेखनीय रहा है, हम सबको सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है, यदि हम इसी तरह बढ़ते रहे तो निश्चित रूप से अपने नौनिहालों को मिशन के प्रत्येक लक्ष्य को प्राप्त कर के उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाकर हर स्तर पर अपनी सफलता की इबारत लिखेंगे।

अंत में 4 पंक्तियां अपने इस प्रयास के लिए:-
जिंदगी की असली उड़ान अभी बाकी है,
जिंदगी का असली इम्तेहान अभी बाकी है।
अभी तो नापी है मुठ्ठी भर जमीन मैंने
यहाँ तो पूरा आसमान अभी बाकी है।।

👉9- संकलन एवं सहयोग
आनन्द नारायण पाठक
मिशन शिक्षण संवाद कौशाम्बी
11-05-2020

नोट: मिशन शिक्षण संवाद में सहयोग और सुझाव के लिए वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर लिखें।

Comments

  1. आपके विचार और कार्य प्रेरणादायक हैं।
    धन्यवाद सरजी

    ReplyDelete

Post a Comment

Total Pageviews