बुद्ध पूर्णिमा
563 ईसा पूर्व में लिया महान अवतार,
नौवाँ रूप विष्णु का धरकर प्रकट भए संसार।।
बुद्ध पूर्णिमा ही वह दिन था जब बना विलक्षण योग,
अवतरण निर्वाण व ज्ञान प्राप्ति तीनों का बना महासंयोग।।
शाक्य कुल का बढ़ाया मान,
शुद्धोधन के घर में जन्मे भगवान।।
सोलह वर्ष में किया विवाह,
25 वर्ष में सब त्याग दिया।
विचलित होकर सांसारिक दुख, पीड़ा से,
नहीं संतान का भी मोह किया।।
इस दिन के हैं नाम अनेक कहते
इसको बुद्धपूर्णिमा विशाखा और वैसाक।।
महाबोधि वृक्ष की छाया में प्राप्त हुआ महाज्ञान,
चार परम सत्य आठ पंथ किया अवधारणाओं का अनुसंधान।।
आज का दिन है उत्सव का दिन बौद्ध धर्म के लोगों का जिसमें करते दान ध्यान प्रार्थना और प्रसार उपदेशों का।।
शत-शत नमन है आपको,
आपकी शरण में पाए ज्ञान।।
दुखी जन के दुखों में कभी तो आए काम।।
रचयिता
सीमा श्रीवास्तव,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय हासिमपुर भेदपुर,
शिक्षा क्षेत्र-हसवा,
जनपद-फतेहपुर।

👌👌
ReplyDeleteNice
ReplyDelete