रेडक्रॉस

रेडक्रॉस एक ऐसी है संस्था,
जेनेवा में स्थापित हुई है ये व्यवस्था।
8 मई 1863 से हुई ये आरम्भ,
तब से ही हुई सेवा इसकी प्रारम्भ।

सफेद पट्टी पर लाल क्रॉस है शान,
यही तो है इस संस्था का निशान है।
अपने अंदर स्वयंसेवक को पहचान,
यह संस्था देती है इसका फरमान है।

युद्ध समय हो या शांति की आरती,
विश्व के देशों के साथ समन्वय करती।
थे कुल देश 18 प्रारम्भ हुआ ये जब,
जाकर संख्या पहुँची इसकी 210 अब।

भारत में स्थापित हुई 1920 में,
तब से फैलना शुरू हुआ पूरे देश में।
हो महामारी या प्राकृतिक आपदा,
मदद को सभी के तत्पर रहती ये सदा।

गाँव हो या शहर नगर,
रक्तदान हो किसी बीमारी का कहर।
सदस्य इसके नि:स्वार्थ भाव से रहते तत्पर,
मानव सेवा में हमेशा काम करते डटकर।

रचयिता
ज़ेबा अतीक़,
सहायक शिक्षिका,
प्राथमिक विद्यालय बहरौली द्वितीय,
विकास खण्ड-मलवां,
जनपद-फतेहपुर।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews