योग को अपनाओ

योग से अपने जीवन को

स्वस्थ और सुन्दर बनाओ

योग है बहुत जरूरी

इसे जीवन का आधार बनाओ।।


योग से हमारे मन के विचारों में 

सकारात्मक परिवर्तन आता है

योग संस्कारों को जगा कर

उत्तम व्यक्तित्व बनाता है।।


योग को जो अपनाते हैं

वह प्रसन्न चित्त जीवन पाते हैं

योग प्रतिदिन करने से हम

हम रोगमुक्त काया पाते हैं।।


योग जीवन का आधार

यह ऋषि मुनि बताते हैं

योग से मन, आत्मा, शरीर में

सुन्दर परिवर्तन आते हैं।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।



Comments

Total Pageviews

1165035