तेलंगाना स्थापना दिवस

2 जून का दिन है यह खास,

तेलंगाना दिवस है देखो आज।

भारत का 29वाँ  राज्य बना,

खुशियांँ मनाओ मिलकर आज।। 


5 दिसंबर 2013, मंत्रिमंडल ने बनाया प्रारूप,

18 फरवरी 2014 को, विधेयक बना प्रतिरूप।

1 मार्च 2014 को, राष्ट्रपति हस्ताक्षर से,

राजपत्र में प्रकाशित हुआ राज्य स्वरूप।। 


2 जून 2014 को, तेलंगाना बनाया गया,

अधिकारिक तौर पर, घोषित किया गया।

119 विधान सभा सीटें हैं इसको मिली, 

लोकसभा की 17 सीटें, राज्य को मिली।। 


राजभाषा है इसकी तेलुगु, 33 जिले साथ,

उच्च न्यायालय है इसका, संयुक्त रुप से हैदराबाद।

तेलंगाना का अर्थ है, 'तेलुगु भाषियों की भूमि", 

कृष्णा और कावेरी से होती, सिंचाई आबाद।।


रचयिता
वन्दना यादव "गज़ल"
अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,
विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews