५३७~ अनमोल रत्न सुनीता भटनागर विद्यालय- राजकीय प्राथमिक विद्यालय पनिया मेहता ब्लॉक-भीमताल, जनपद- नैनीताल, राज्य- उत्तराखण्ड

        🏅अनमोल रत्न🏅

👉1- शिक्षक का परिचय- सुनीता भटनागर 

विद्यालय- राजकीय प्राथमिक विद्यालय पनिया मेहता ब्लॉक-भीमताल, जनपद- नैनीताल, राज्य- उत्तराखण्ड


 प्रथम नियुक्ति तिथि- 08/11/1995 पदोन्नति तिथि:- 02/11/1998

👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :- 

🥀A-  स्वयं के प्रयास :-

1-  विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात सर्वप्रथम मेरा प्रयास विद्यालय की व्यवस्था को ठीक करना था, इसलिए विद्यालय की बिल्डिंग की मरम्मत कराना, फर्श ठीक कराना तथा रंग रोगन कराने के पश्चात बाला प्रोजेक्ट बनवाया तथा दीवारों पर विभिन्न शैक्षिक व आकर्षक चित्र बनवाए ताकि विद्यालय का आकर्षक वातावरण देखकर बच्चा स्वयं ही विद्यालय आने को उत्सुक रहे।

https://www.facebook.com/1598220847122173/posts/3232909740319934/

2- इसके अतिरिक्त अभिभावकों से सम्पर्क किया कि वह बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें, इस हेतु जागरूक व प्रेरित किया।

3- नियमित व्यवस्थित समय सारणी तैयार की ताकि व्यवस्थित व रुचिकर शिक्षण को बढ़ावा दिया जा सके। 

4-  इसके अतिरिक्त कोरोना काल में बच्चों की प्रतिभाओं को जानने और उनको आगे लाने हेतु ऑनलाइन शिक्षण के माध्यम से विभिन्न आई०सी०टी० माध्यमों का प्रयोग करते हुए ट्विन क्राफ्ट, काइनमास्टर  के माध्यम से बच्चों को रुचिकर पाठ्य सामग्री प्रदान की, स्क्रीन रिकॉर्डर के द्वारा पाठ पढ़ाया, प्रतिदिन योगा कराना, समाचार वाचन, पीटी ड्रम तथा झांझ का प्रयोग करते हुए डंबल व  लेजियम के साथ व्यायाम सिखाना। 


🥀B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से :-

1- उक्त कार्यों में साथी शिक्षक से उनकी रुचि व योग्यता के अनुसार प्रत्येक कार्य में सहयोग लेना। 

2- किचन गार्डन में विभिन्न प्रकार की सब्जियाँ, फल के पेड़-पौधे लगाना,

 3- बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न शैक्षिक व सह-शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन करना।

 4- विद्यालय में आनन्दमय वातावरण का निर्माण करना तथा साथ ही साथी शिक्षकों से इस हेतु परामर्श लेना। 


🥀C- जनप्रतिनिधि के सहयोग से :-

1- अभिभावकों व ग्राम प्रधान से विद्यालय की एक चौथाई चाहरदीवारी जो कि क्षतिग्रस्त हो गई थी, का पुनर्निर्माण कराया गया।

 2- विभिन्न राष्ट्रीय पर्वों व अन्य कार्यक्रमों में प्राय: समुदाय का पूर्ण सहयोग व भागीदारी रहती है व समस्त कार्यक्रमों में इनके द्वारा सक्रिय भूमिका निभायी जाती है साथ ही अपने-अपने विचार व सुझाव भी प्रस्तुत किए जाते हैं।

🥀D- शासन के सहयोग से :-

1- विद्यालय में पेयजल व्यवस्था, चाहरदीवारी निर्माण, क्रीड़ा सामग्री, सौंदर्यीकरण, लाइब्रेरी हेतु पुस्तकें तथा समस्त बच्चों के लिए आवश्यक फर्नीचर आदि समस्त कार्य शासन के सहयोग से पूर्ण हुए हैं।


🥀E- जन सहभागिता से :-

विद्यालय विकास हेतु अभिभावक व समस्त ग्रामवासी यथा-योग्य सहयोग देते हैं इसी कारण दुर्गम क्षेत्र में होते हुए भी विद्यालय के विभिन्न कार्य सुगमता से पूर्ण हो जाते हैं तथा विद्यालय की सुरक्षा भी बनी रहती है, साथ ही विद्यालय के विकास की कार्य योजना भी तैयार की जाती है जिसमें अभिभावकों द्वारा बैठक में उपस्थित हो सुझाव दिए जाते हैं।

🥀F- अन्य सहयोग से :- 

1- भोजन माता के सहयोग से किचन गार्डन में तरह-तरह की सब्जियों व पौधों को लगाने में सहयोग किया जाता है जिससे कि बहुत सुन्दर व उपयोगी फुलवारी व बागवानी का निर्माण किया गया है।

2- राष्ट्रीय पर्वों पर ग्राम के विशेष प्रतिनिधि या अन्य जनप्रतिनिधि को आमंत्रित कर उनसे सहयोग का आग्रह करना व आवश्यक प्रस्ताव रखना।

3- चिराग संस्था द्वारा वाटर- फिल्टर उपलब्ध कराया गया साथ ही पेयजल टैंक का निर्माण भी किया गया।

4- हेलो- हल्द्वानी संस्था द्वारा बच्चों को स्पोर्ट्स शूज, टी शर्ट तथा कॉपी किताबें उपलब्ध कराई गईं।

5- इसके अतिरिक्त बच्चों को स्वयं के लैपटॉप व ब्लूटूथ का प्रयोग करते हुए छोटी-छोटी कविताओं, कहानियों व अन्य उपयोगी शिक्षाप्रद सामग्री प्रस्तुत कर सिखाई जाती है।


👉3- किए गए कार्यों का परिणाम :-

1- छात्र नामाँकन में वृद्धि:- 

सेवित क्षेत्र के छात्रों के अतिरिक्त अन्य ग्रामों में से भी बच्चों का विद्यालय में नामांँकन होना।

1- छात्र नामाँकन स्थिति - 

2020 - 21-  17

2021 - 22- 19

2022 - 23- 21

2- उपस्थिति दर प्राय: 85 से 90% तक बच्चे उपस्थित रहना।

👉4- विद्यार्थियों की उपलब्धियांँ :-

1- वर्ष 1998 से विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे" स्पेल कंपटीशन",  सपनों की उड़ान" व कीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है व  विभिन्न पुरस्कार भी प्राप्त किए गए हैं जिसमें बहुत से बच्चों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त किए:- जिनमें कशिश, राशि, भावना, कविता, अभिषेक, जतिन ,गौरव इत्यादि बच्चों के द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन किया गया।

 2- वर्ष 2004 व 2006 में 2 बच्चों ने जवाहर नवोदय में भी प्रवेश लिया। 

विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियांँ:-

1- आपसी सहयोग का वातावरण 

2- विभिन्न सृजनात्मक कार्यो में रुचि।

3- टी०एल०एम० निर्माण, क्राफ्ट के कार्य द्वारा विभिन्न रुचिकर शिक्षण सामग्री का निर्माण में सहयोग।

4- छोटे बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में शामिल करते हुए उन्हें सिखाना

5- आनन्दमय वातावरण में कहानी व कविता वाचन करना। 

6- प्रार्थना सभा में प्रतिदिन कविता वाचन, मंत्र उच्चारण, व्यायाम व एक देश भक्ति गीत या समूह गान अवश्य गाना/प्रस्तुत करना।

7- मध्यान भोजन से पूर्व भोजन मंत्र का उच्चारण बच्चों द्वारा किया जाता है। 

8- राष्ट्रीय पर्वों व अन्य कार्यक्रमों में बच्चों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जाता है व विभिन्न कार्यक्रम लोकनृत्य, कविता, नाटक इत्यादि प्रस्तुत किए जाते हैं।


 

👉5- नवाचारों का विवरण :-

1- गतिविधि आधारित शिक्षण कार्य करना। 

2- दृश्य श्रव्य उपकरणों का प्रयोग करते हुए बच्चों को रुचिकर तरीके से सिखाना।

3- ट्वीन क्राफ्ट, काइन-मास्टर के द्वारा बनाई गई विभिन्न शैक्षणिक वीडियोज का प्रयोग बच्चों को पाठ पढ़ाते समय रुचिकर शिक्षण हेतु करना।

4- टी०एल०एम० का प्रयोग करते हुए खेल-खेल में शिक्षण।

5- बालसभा, प्रतिभा दिवस, इंग्लिश स्पेलिंग, आनन्दम् कक्षा की विभिन्न गतिविधियाँ आदि का प्रयोग बच्चों को सीखने-सिखाने हेतु किया जाता है।

6- ऑनलाइन-ऑफलाइन शिक्षण का समावेश करते हुए बच्चों को भावी समाज के लिए तैयार करना।

👉6- शिक्षक सम्मान एवं पुरस्कार :-

1- वर्ष-2019 में" उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान" बेसिक शिक्षा विभाग  द्वारा आदरणीय  उप शिक्षा अधिकारी  द्वारा प्रदान किया गया। 

2- 2019 में  मिशन शिक्षण संवाद द्वारा "उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान" से सम्मानित किया गया।

3- टीम मंथन द्वारा 2020 में " Best Teacher Award" से सम्मानित किया। 

4- काव्य रचना व काव्यांजलि  में विभिन्न रचनाओं के प्रकाशन व संग्रहण हेतु विशेष पुरस्कार से  मिशन शिक्षण संवाद द्वारा सम्मानित किया गया। 

5- बाल रक्षक प्रतिष्ठान द्वारा वर्ष -2022 में "राष्ट्रीय इन्नोवेटिव टीचर्स अवार्ड" के द्वारा सम्मानित किया गया।

6- इसके अतिरिक्त विभिन्न काव्य गोष्ठियों में प्रतिभाग करने के कारण  समय-समय पर कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 

7- योगा दिवस पर विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रतिदिन योगा करने व मेरे द्वारा योग- पोस्ट भेजने के कारण प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

8- 2020 में शिक्षक दिवस के अवसर पर विभाग के द्वारा" उत्कृष्ट शिक्षक" के  रूप में पुरस्कृत किया गया। 

9- "रेडटेप मूवमेंट" के अंतर्गत भी मुझे व विद्यालय को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

10- इसी प्रकार समय-समय पर विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित होने पर प्रशंसा पत्र प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ। 

11- वर्तमान में भी मिशन शिक्षण संवाद के एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में मैं विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों को मिशन के विभिन्न समूहों तक पहुंँचाने तथा काव्यांँजलि के संग्रहण, प्रकाशन व सुधार सहयोगी के रूप में कार्य कर रही हूंँ साथ ही विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने तथा समाज में एक सकारात्मक संदेश देने हेतु निरन्तर प्रयासरत हूंँ।


 👉7- मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश:-

 मिशन शिक्षण संवाद वह मंच है, जिसके लिए मैं जीवन- पर्यन्त आभारी रहूँगी, एक ऐसा मंच जिसने मात्र मेरी ही नहीं अपितु बहुत सी प्रतिभाओं को उभारने में सहयोग तो किया, साथ ही उनमें चार चांँद लगा दिए। यह निसंदेह एक बेहतरीन मंच है जहांँ अच्छा कार्य करने वाले स्वप्रेरित शिक्षकों को बहुत कुछ सीखने व सिखाने का अवसर प्राप्त होता है। जहांँ अनेक नवाचारी- गतिविधियाँ शिक्षण-सामग्री, उपयोगी, नवीन तकनीक तैयार रुचिकर शिक्षण सामग्री बच्चों हेतु तैयार की जाती है। जो कि प्रेरणादायक है

 इसके अतिरिक्त शिक्षकों को उनके अच्छे कार्यों के लिए प्रोत्साहित व पुरस्कृत भी किया जाता है ताकि अन्य शिक्षकगण भी आगे आएंँ और उनकी प्रतिभाएंँ भी निखरें। मैं मिशन शिक्षण संवाद को दिल से धन्यवाद देती हूँ कि उन्होंने मुझे साथ कार्य करने का अवसर प्रदान किया मिशन यूंँ ही आगे बढ़ता रहे और प्रगति के नए आयामों को छुएँ यही मेरी इच्छा है। 


8- शिक्षक समाज के लिए संदेश :- समस्त शिक्षक भाई-बहनों के लिए मेरा यही संदेश है कि हम सबका एक ही उद्देश्य और एक ही सपना होता है कि हमारे विद्यार्थी उत्तरोत्तर प्रगति करें, तथा नए आयाम हासिल करें, जिसके लिए हम नए- नए प्रयोग व शिक्षण कार्य में विविधता खोजते हैं और विद्यार्थियों के समक्ष रखते हैं, जिससे हमारे छात्र-छात्राएँ नई उड़ानें भरें और अपने लक्ष्य में सफल हों। हमारी सफलता ही उनकी सफलता में छिपी हुई है इसलिए हम सभी दृढ़ निश्चय करें, कि हम शिक्षक ही नहीं बल्कि एक आशा की किरण हैं जो हमारे विद्यार्थियों को रास्ता दिखाएगी उनकी मंजिल तक पहुंँचने के लिए।

 सधन्यवाद 

साभार-  संतोष जोशी 

टीम मिशन शिक्षण संवाद 

संकलन एवं सहयोग- श्री माधव सिंह नेगी

टीम मिशन शिक्षण संवाद परिवार उत्तराखंड


नोट- मिशन शिक्षण संवाद परिवार तक ऐसे ही पोस्ट भेजने एवं सुझाव के लिए मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर लिखें।

10-06-2022 

Comments

Total Pageviews