५३८~ अनमोल रत्न मंजू भट्ट (प्र०अ०) राजकीय प्राथमिक विद्यालय चाह गाडोलिया ब्लॉक- जाखणीधार, जनपद- टिहरी गढ़वाल राज्य- उत्तराखण्ड

 🏅अनमोल रत्न🏅

👉1- शिक्षक का परिचय
श्रीमती मंजू भट्ट (प्र०अ०)
राजकीय प्राथमिक विद्यालय चाह गाडोलिया
ब्लॉक- जाखणीधार, जनपद- टिहरी गढ़वाल
राज्य- उत्तराखण्ड


प्रथम नियुक्ति- 15/02/1997
वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति- 14/09/2017
https://www.facebook.com/1598220847122173/posts/3233630970247811/
👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास:-
🥀A-  स्वयं के प्रयास


1- भौतिक रूप से विद्यालय भवन, कक्षा-कक्ष, कार्यालय, किचन आदि सभी का उचित सौन्दर्यीकरण किया गया।
2- विद्यालय में प्रतिवर्ष बरसात के समय बरसाती नाला विद्यालय भवन में घुस कर भवन को क्षति पहुँचाता था और उस दौरान छात्रों की पढ़ाई भी बाधित होती थी। जिसे रोकने के लिए चौड़ी नाली का निर्माण कराया गया।
3- छात्रों हेतु पी०टी० ड्रम, डम्बल,लेजियम, साउण्ड सिस्टम, योगा मैट और खेल से सम्बंधित सभी खेल सामग्री खरीदी गई।
🥀B- शिक्षकों के सहयोग से:-
1-शिक्षण कार्य एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग।
🥀C- जनप्रतिनिधियों के सहयोग से:-
1- ग्राम प्रधान स्व० श्री मोहन सिंह राणा जी द्वारा विद्यालय में पुस्ते का निर्माण एवं पुराने विद्यालय भवन के बरामदे का फर्श एवं छत डाली गई।
🥀D- जन सहभागिता से-
समय- समय पर विद्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में उपस्थित होकर छात्रों का उत्साहवर्द्धन करना।


👉 किए गए प्रयासों का परिणाम:-
1- नामांँकन दर में बढ़ोतरी।
2-छात्र नामांँकन स्थिति
2020 - 21- 39
2021 - 22- 63
2022 - 23- 48
3- छात्र उपस्थित 85% से 95% की बढ़ोतरी।
3- प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या- 10

👉4- विद्यार्थियों की उपलब्धियाॅं:-
A-  1- वर्ष 2015 में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सुशील कक्षा-5  400मी० एवं 600 मी० रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले हेतु चयनित।
2-  वर्ष 2017 में धर्मेंद्र कक्षा-5 सपनों की उड़ान में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में भाषण एवं निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले हेतु चयन।
3- वर्ष 2019 में कु० आईशी कक्षा-5 का ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रेस 400 मी० एवं लम्बी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले हेतु चयन।
4- वर्ष 2022 में कु० तनवी ब्लॉक स्तर पर मैथ्स विजार्डस में प्रथम एवं जिले में तृतीय स्थान पर रही।









👉5- विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियां:-
1- प्रार्थना सभा में प्रतिदिन सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्नोत्तरी।
2- छोटे एवं उपयोगी वाक्यों के माध्यम से इंग्लिश स्पीकिंग का अभ्यास।
3- प्रतिभा दिवस पर छात्रों को विभिन्न रूचिकर गतिविधियों में प्रतिभाग करवाना।
4- छुट्टी के समय प्रतिदिन छात्रों को उनकी कक्षा के अनुसार गिनती, पहाड़े एवं स्पेलिंग्स का अभ्यास करवाना।
5- छात्रों को विद्यालय में होने वाले कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित करना।
6- सभी राष्ट्रीय पर्वों, विदाई समारोह एवं प्रवेशोत्सव के अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करना।
7- गरीब छात्रों का जन्मदिन उत्सव मनाना।
8- होली- दीपावली जैसे पर्व भी विद्यालय में मनाए जाते हैं।

👉6- शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियाँ :-
🥀A- 1- पाठ सरलता से छात्रों की समझ में आ जाय, उसके लिए पाठ पर आधारित छोटी-छोटी कविताओं की रचना करना।
2- पाठ आधारित टी०एल०एम० का निर्माण करना।
3- डम्बल, लेजियम और पी० ड्रम के माध्यम से पी० टी० करवाना।
4- साउण्ड सिस्टम के द्वारा प्रार्थना करना।
5- दैनिक योगाभ्यास करवाना।
🥀B  शिक्षक के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों का विवरण:
1- वर्ष 2018 में शिक्षा मंत्री जी द्वारा प्रदत्त उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान।
2-  2021 में मिशन शिक्षण संवाद द्वारा शिक्षा रत्न सम्मान।
3- 2020-2021 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिशन शिक्षण संवाद द्वारा प्रशस्ति पत्र।
4- 2019 एवं 2020 में नेशनल योग दिवस पर मिशन शिक्षण संवाद द्वारा प्रशस्ति पत्र।
5- अज़ीम प्रेमजी फाउण्डेशन द्वारा 2020 एवं 2022 में कार्यशाला में प्रतिभाग करने पर प्राप्त प्रशस्ति पत्र।
6- 2020 से काव्यांँजलि बोर्ड निर्माण समूह में कार्य कर रही हूंँ।


👉मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश:-
मैं 2018 में मिशन शिक्षण संवाद से जुड़ी। मिशन शिक्षण संवाद परिवार के साथ इस  यात्रा के बहुत सुखद अनुभव रहे हैं।
1- MSS ऐसा मंच है जहां पर हमें निशुल्क अपने छोटे-छोटे प्रयासों को साझा करने का मौका ही नहीं मिला अपितु देशभर के प्रतिभावान शिक्षकों एवं उनके अमूल्य अनुभवों से रूबरू होने और सीखने का मौका मिला है।
2- लाॅक डाउन के समय MSS के माध्यम से हमने अनेक महत्वपूर्ण ऐप पर कार्य करना सीखा जो कि उस अवधि में छात्रों को पढ़ाने के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध हुआ। 
3- MSS के माध्यम से छात्रों के लिए निरन्तर उपयोगी पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध होती रही है।
4- MSS द्वारा संचालित ऑनलाइन अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से भी छात्र लाभान्वित हुए हैं।

👉 शिक्षक समाज के लिए संदेश :-
जैसा कि कहा जाता है शिक्षक समाज का दर्पण होता है। हम जो भी अपनी विद्यालय रूपी बगिया में बोयेंगे वह विद्यार्थी रूपी पौधे विकसित होकर स्वस्थ समाज के निर्माण की अहम् कड़ी बनेगा। अतः हमें अपने पेशे का ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठता के साथ निर्वहन करना चाहिए।
संकलन- माला ममगाईं
जिला एडमिन टिहरी
टीम मिशन शिक्षण संवाद परिवार उत्तराखण्ड
11-06-2022








Comments

Total Pageviews