विश्व सायकिल दिवस
आज 3 जून को विश्व मना रहा सायकिल दिवस,
निर्माता थे साइकिल के जर्मनी के कार्ल बार्न ड्राइस।
सायकिल है बिना पेट्रोल की दो पहियों की सवारी,
सायकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए है लाभकारी।
2018 से सायकिल दिवस मनाने की हुई शुरुआत,
साइकिल के प्रति सबको जागरूक करने की है जरूरत।
साइकिल से ना फैले धुआँ, ना होता है वायु प्रदूषण,
साइकिल चलाने से डायबिटीज, वजन पर रहता है नियंत्रण।
पहाड़ों में मोटे पहियों वाली साइकिल से घूमते हैं सैलानी,
ले जाते हैं साइकिल ऐसी जगहों पर देख होती है हैरानी।
स्कूल, ट्यूशन पढ़ने में मैंने साइकिल बहुत दूर तक चलाई,
नौकरी में स्कूल मिला दूर, स्कूटर से ही मैं ड्यूटी कर पाई।
रचयिता
शालिनी,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय बनी,
विकास खण्ड-अलीगंज,
जनपद-एटा।

Comments
Post a Comment