गर्मियों की छुट्टियाँ
गर्मियों की छुट्टियों में,
हम बच्चे खूब धूम मचाएँगे।
दोस्तों के साथ खेलेंगे,
और सैर पर भी जाएँगे।।
दादी जी से सुनेंगे,
परियों की कहानियाँ।
हम खिलौने लाएँगे,
जब मेला देखने जाएँगे।।
पढ़ेंगे लिखेंगे भी छुट्टियों का,
पूरा आनन्द उठाएँगे।
बड़ों की अच्छी सीख को,
हम जरूर अपनाएँगे।।
छुट्टियों के समय को हम,
सदुपयोग में लाएँगे।
यह समय बहुत बहुमूल्य है,
इसे हम व्यर्थ नहीं गंवाएँगे।।
रचनाकार
मृदुला वर्मा,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,
विकास खण्ड-अमरौधा,
जनपद-कानपुर देहात।

Comments
Post a Comment