ट्रेजडी किंग
ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार,
पिता लाला गुलाम सरवर।
माता आयशा बेगम थी,
पत्नी सायरा बानो बनी।।
जन्म लिया ब्रिटिश भारत में,
कर्मस्थली चुनी स्वतंत्र भारत में।
फिल्मों में उनका विकल्प नहीं,
समाज में सहयोग कम तो नहीं।।
जन-जन के दिल में राज किया,
निशान ए इम्तियाज प्राप्त किया।
पद्मभूषण से भी नवाजे गए,
दादासाहेब फालके से सम्मानित हुए।।
11 दिसंबर 1922 में जन्म हुआ,
8 जुलाई 21 को जीवन धन्य हुआ।
अभिनय सदा जीवन्त किया,
प्यार में सबको रुला दिया।।
रचयिता
अंजू गुप्ता,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय खम्हौरा प्रथम,
विकास क्षेत्र-महुआ,
जनपद-बाँदा।

Comments
Post a Comment