ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान

15 जुलाई 1912 बीबीपुर मऊ

में जन्मे वह महान सैन्य अधिकारी।

जिसने अपने साहस और पराक्रम से

भारतीय इतिहास में जगह बना ली।।


भारत-पाक विभाजन के समय इन्होंने

पाकिस्तान जाने से इंकार किया और।

भारत का साथ देकर एक सच्चा 

देशभक्त होने का फर्ज अदा किया।।


भारत-पाक युद्ध में ब्रिगेडियर मोहम्मद 

उस्मान को नौशेरा का शेर कहा गया।

ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान मसऊदी

की वीरता से पाकिस्तान भी घबरा गया।।


पाकिस्तानी सेना के मंसूबों पर

ब्रिगेडियर उस्मान ने पानी फेर दिया।

कश्मीर की धरती का एक इंच भी

अपने जीते जी पाकिस्तान का ना होने दिया। 


जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी सेना से 

लड़ते हुए 3 जुलाई 1948 शहीद हुए।

दुश्मन के सामने बहादुरी के लिए 

महावीर चक्र से सम्मानित हुए।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews