राष्ट्रीय आम दिवस

भारत का राष्ट्रीय फल आम कहा जाता,

प्रतिवर्ष 22 जुलाई यह दिवस मनाया जाता।

कम ज्ञात तथ्यों को समाज में उजागर करने हेतु,

"अन्तर्राष्ट्रीय आम महोत्सव" आयोजित किया जाता।।


"मेंगिफेरा इण्डिका" इसका वैज्ञानिक नाम,

अर्थ है, एक भारतीय पौधा, जिस पर लगे आम।

5000 साल पहले से इसे उगाया जाता,

उपयोगी गुणकारी तत्वों से भरपूर काम।।


'मैंगो' नाम इसका अंग्रेजी, स्पेनिश में बोला जाता,

मलयालम "मन्ना" से इसको लिया माना जाता।

पुर्तगालियों ने "मन्ना" को मंगा उच्चरित किया,

यही "मंगा" आगे चलकर मैंगो पुकारा जाता।।


विटामिन ए, सी और डी का समृद्ध स्रोत माना जाता,

हरे रंग का आम अचार में प्रयोग किया जाता।

आम की 100 से अधिक किस्में पाईं जातीं,

अलेक्जेंडर, ह्वेनसांग को भी इसका स्वाद भाता।।


मैंगो शेक, मैंगो केक, आइसक्रीम व्यंजन बनता,

आम प्रेमियों को यह विशेष पसन्द होता।

बच्चे तो गर्मियों में आम के दीवाने रहते हैं,

बड़ों का भी हाल कुछ कम अलग ना होता।।


रचयिता
नम्रता श्रीवास्तव,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय बड़ेह स्योढ़ा,
विकास खण्ड-महुआ,
जनपद-बाँदा।


Comments

Total Pageviews

1165129