अरूणा आसफ अली
16 जुलाई 1909 को बंगाली परिवार में जन्मीं,
हरियाणा के कालिका में अरूणा थीं जन्मी।
अंबालिका देवी माँ थीं, पिता उपेंद्रनाथ गांगुली,
लाहौर के कान्वेंट स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा ली।।
जाति से ब्राह्मण थीं नाम था अरूणा गांगुली,
कुशाग्र बुद्धि और चतुर थीं अरूणा गांगुली।
बुद्धिमता और चतुरता की धाक थी चारों ओर,
शिक्षिका बन अध्यापन करने लगीं अरूणा गांगुली।।
1930, 1932, 1941 सत्याग्रह में दिया योगदान,
जयप्रकाश नारायण, लोहिया का था प्रभाव महान।
1942 के भारत छोड़ो आंदोलन का किया नेतृत्व,
विदेशी सरकार को खुली चेतावनी दी यह महान।।
1948 में सोशलिस्ट पार्टी में हुईं शामिल,
1950 में मजदूर आंदोलन में भी शामिल।
1964 में नेहरू के निधन के बाद कांग्रेस में जुड़ीं,
दिल्ली नगर निगम की प्रथम महापौर में नाम शामिल।।
मुंबई के गोवालिया मैदान में झंडा फहराया,
आसफ अली थे जीवनसाथी, नाम उनका अपनाया।
29 जुलाई 1996 जग से किया किनारा,
लेनिन प्राइस, पद्म विभूषण, भारत- रत्न था पाया।।
रचयिता

Comments
Post a Comment