2- शिक्षारत्न, रजनीश मिश्रा हरदोई
🌟शिक्षा रत्न🌟
मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद परिवार के माध्यम से एक ऐसे शिक्षा रत्न विद्यार्थी का परिचय करा रहे हैं जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और शिक्षा के उत्थान के प्रति समर्पित व्यवहार कुशलता न सिर्फ अपनी शिक्षा को सतत जारी रखा बल्कि अपनी मातृभूमि के सभी विद्यार्थियों का समर्पित सहयोग किया। आपके सहयोगात्मक एवं सकारात्मक प्रयास निश्चित ही मानवता के कल्याण एवं राष्ट्र के उत्थान में सहयोगी होंगे। मिशन शिक्षण संवाद परिवार की ओर से आपको बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएँ!
आइये जानते हैं शिक्षा रत्न के रूप में आपके परिचय के साथ कुछ प्रेरक प्रयासों को:-
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2988981318046112&id=1598220847122173
👉परिचय :- प्राथमिक विद्यालय भटपुर कटका, भरावन, हरदोई के पूर्व छात्र रजनीश मिश्रा पुत्र श्री राधा कृष्ण मिश्रा जो कि इस वर्ष M.A. फाइनल के छात्र भी हैं। आप 2018 से विद्यालय में आवश्यकतानुसार शिक्षा के उत्थान के लिए अपना सहयोगी प्रदान कर रहे हैं।
👉विद्यालय में आपके सहयोग --
( 1 ) - गाँव के सभी बच्चों व उनके माता-पिता को शिक्षा के प्रति जागरूक करना।
( 2 ) - बच्चों और उनके माता-पिता को विद्यालय की संस्कृति के बारे में समझाना तथा उनके विचार पूछना।
( 3 ) - कोरोना जैसी महामारी के प्रति बच्चों तथा उनके परिजनों को जागरूक करना एवं बच्चों को निशुल्क ट्यूशन शिक्षा देना।
( 4 ) - विद्यालय के सभी सामुदायिक कार्यक्रम में सहयोग करना तथा सम्मिलित होना।
👉अभिभावकों को संदेश ----- सभी अभिभावकों को यह संकल्प लेना चाहिए कि विद्यालय के विकास में और बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने में वे अपना पूर्ण सहयोग देंगे विद्यालय और आसपास के वातावरण को साफ रखने में मदद करेंगे
धन्यवाद
संकलन सहयोग--- श्रीमती रीना राणा ( प्रधानाध्यापिका ) प्राथमिक विद्यालय भटपुर कटका ब्लाक -भरावन -जनपद- हरदोई -उत्तर प्रदेश
नोट : यदि कोई भी विद्यार्थी अथवा नागरिक कही भी शिक्षा के उत्थान में स्वैच्छिक स्वयंसेवी के रूप में अपना सहयोग कर रहा है। तो शिक्षा रत्न परिवार में शामिल होने के लिए हमें अपना विवरण और सहयोग की फोटो मिशन के वाटसअप नम्बर - 9458278429 पर भेज दें।

Comments
Post a Comment