विश्व जनसंख्या दिवस
विश्व जनसंख्या दिवस हर वर्ष
11 जुलाई को मनाया जाता।
इसका उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या पर
वैश्विक चेतना जागृत करना होता।।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1989 में
इस दिवस की शुरुआत हुई।
बढ़ती जनसंख्या संपूर्ण विश्व के लिए घातक
इस महत्वपूर्ण विषय पर बात हुई।।
हर राष्ट्र के लिए जनसंख्या
दिवस का विशेष महत्व होता।
जनसंख्या दिवस प्रतिवर्ष राष्ट्रीय
कार्यक्रम के रूप में मनाया जाता।।
आज दुनिया के हर देश के लिए
जनसंख्या विस्फोट बहुत ही घातक है।
जनसंख्या नियंत्रण के लिए लोगों को
जागरूक करना बहुत आवश्यक है।।
जनसंख्या वृद्धि से भुखमरी की
समस्या दिनोंदिन बढ़ती जाती।
संसाधन कम पड़ने लगते और
देश में गरीबी बढ़ती जाती।।
इस दिवस पर हम सभी
अपना कर्तव्य निभाएँ
बढ़ती जनसंख्या संपूर्ण विश्व के लिए घातक
यह जन-जन को बताएँ।।
रचनाकार
मृदुला वर्मा,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,
विकास खण्ड-अमरौधा,
जनपद-कानपुर देहात।

Comments
Post a Comment