मंगल पांडे

1857 में भारत के प्रथम स्वाधीनता 

संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

मंगल पांडे था नाम उनका जिन्होंने

अंग्रेजों के विरोध में आवाज उठाई।।


 १९ जुलाई १८२७ को एक "ब्राह्मण" 

परिवार में मंगल पांडे ने जन्म लिया

मंगल पाण्डेय ने 22 वर्ष में ईस्ट इंडिया 

कंपनी में सिपाही का काम किया।।


अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज  

मंगल पांडे ने जो आवाज उठाई।

अंग्रेजी सरकार ने क्रांति को दबाने के 

लिए फाँसी की सजा उनको सुनाई।।


संपूर्ण भारत में क्रांति की ज्वाला दहक 

उठी सबने आजादी की माँग उठाई।

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का प्रारंभ हुआ

जन-जन में देश प्रेम की भावना आई।।


आजादी के नायक वो महान स्वतंत्रता

संग्राम सेनानी 8 अप्रैल 1857 को।

देश के लिए शहीद हुए मंगल पांडे

नमन है महान क्रांतिकारी को।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews

1165163