सादगी दिवस

सादा जीवन उच्च विचार,

भारत का जीवन व्यहार। 

दुनिया ने इसको अपनाया,

नेशनल सिम्पलिसिटी डे मनाया।


सादगी कर्तव्य है,

सादगी संकल्प है।

सादगी साधना है, 

सादगी आराधना है।


सादगी व्यवहार है,

सादगी सद विचार है।

सादगी सद चिंतन है,

अवसर आत्म- मंथन है।


सादगी हमारी पहचान, 

खुद का है यह स्वाभिमान।

सादगी  फैशन भी है,

सादगी जीवन सिद्धांत भी है।


सादगी हमारी इच्छा है,

सादगी खुद की समीक्षा है।

सादगी मधुरता है,

सादगी सरलता है।  


रचयिता
अंजू गुप्ता,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय खम्हौरा प्रथम,
विकास क्षेत्र-महुआ, 
जनपद-बाँदा।



Comments

Total Pageviews