विश्व युवा कौशल दिवस

विश्व युवा कौशल दिवस,

मनाते हम पन्द्रह जुलाई।

युवा जोश की नव पीढ़ी,

देखो अब है आगे आयी।।


सबसे बड़ी आबादी,

हमारे बीच युवा है।

अपने कौशल से इसने,

बुलन्दी को छुआ है।।


वर्तमान युग में तकनीकी का,

हो रहा है बोलबाला।

बैठे-बैठे खेल खेलता,

युवा हुआ मतवाला।।


अपने कौशल से समाज को,

नित देता है नये आविष्कार।

मेहनत और लगन धरती पर

होते हैं देखो चमत्कार।।


रचयिता
सुधांशु श्रीवास्तव,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय मणिपुर,
विकास खण्ड-ऐरायां, 
जनपद-फ़तेहपुर।

Comments

Total Pageviews