22 जुलाई

 22 जुलाई दिन बृहस्पतिवार,

मनाए महत्वपूर्ण घटनाएँ एक साथ चार।


पाई अनुमोदन दिवस मनाते 22 जुलाई को

22/7 मान द्वारा निरूपित करते पाई को

पाया एक रोचक तथ्य

पाई के सानिध्य में

देखा जब दर्पण में पाई (3.14) का मान

पाया उसे PIE के समान


22 जुलाई  को मानते राष्ट्रीय आम दिवस,

पाते इसे विटामिन ए, सी और डी से समृद्ध।

आम फलों का राजा है,

राष्ट्रीय फल कहलाता है।


22 जुलाई को राष्ट्रीय जलपान दिवस मनाते,

लंबे काम के बाद जलपान का आनंद उठाते।

काम की अधिकता, गर्मी की विकटता से,

निजात दिलाता सादगी और सरलता से।


22 जुलाई 2019 को चंद्रयान- 2 छोड़ा गया।

श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से छोड़ा गया

चंद्रयान 2 से चाँद की मिट्टी का पता लगाने,

चले जीवन की नई संभावना खोजने।


रचयिता

भारती मांगलिक,

सहायक अध्यापक,

कम्पोजिट विद्यालय औरंगाबाद,

विकास खण्ड-लखावटी,

जनपद-बुलंदशहर।



Comments

Total Pageviews

1165035