शिक्षा
शिक्षा की अलख जगानी है
हर घर में ज्योति जलानी है।
शिक्षा से होती है उन्नति,
सबको यह बात बतानी है।
यदि दूर अशिक्षा नहीं हुई
तो आगे मुश्किल आनी है।
आओ अपने मन में ठानें
सबको शिक्षा दिलवानी है।
यदि जीवन एक फसल है,
तो यह शिक्षा खाद और पानी है।
बिना उचित शिक्षा के देखो
बिगड़ रही मनुज कहानी है।
यह भेदभाव की रीति अनीति
शिक्षा से हमें मिटानी है।
रचयिता
ओम प्रकाश श्रीवास्तव,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय उदयापुर,
विकास खण्ड-भीतरगाँव,

Wow 👌
ReplyDeleteBahut achchhe vichar bhai
ReplyDelete