नेल्सन मंडेला

दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत 

भूतपूर्व राष्ट्रपति थे नेल्सन मंडेला।

रंगभेद का विरोध करने वाले दक्षिण

अफ्रीकी नागरिक थे नेल्सन मंडेला।।


नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस हर 

साल 18 जुलाई को  मनाया जाता। 

अमेरिका में यह दिवस मंडेला की याद 

और उनके सम्मान में मनाया जाता।।


मंडेला ने जीवन भर शांति के लिए 

और रंगभेद के खिलाफ काम किया। 

उनके अतुलनीय संघर्ष को संयुक्त राष्ट्र ने 

विशेष दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।।


उनको "लोकतन्त्र के प्रथम संस्थापक" और

 राष्ट्रीय मुक्तिदाता और उद्धारकर्ता" माना गया

दक्षिण अफ्रीका के स्थानीय लोगों द्वारा

उन्हें राष्ट्रपिता "मदीबा" कहा गया।।


नोबेल शांति पुरस्कार और भारत रत्न  

पुरस्कार से सम्मानित थे नेल्सन मंडेला

समाज का कल्याण करने वाले और

सभी को प्रेरणा देने वाले नेल्सन मंडेला।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews

1165168