५१८~ हृदय राम अंथवाल प्रभारी (प्र० अ०) राजकीय प्राथमिक विद्यालय लैणी हिन्दाव विकासखण्ड-भिलंगना, जनपद-टिहरी गढवाल (उत्तराखण्ड)

      🏅अनमोल रत्न🏅


मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद परिवार के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड से अनमोल रत्न शिक्षक सहयोगी भाई *हृदय राम अंथवाल जी* से करवा रहे हैं जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच और व्यवहार कुशलता से विद्यालय की विषम स्थानीय एवं भौगोलिक परिस्थितियों के बीच भी शिक्षा के उत्थान के लिए समर्पित प्रयासों द्वारा विद्यालय को आकर्षक एवं शिक्षण का केन्द्र बनाने में सफलता प्राप्त की है। जो  हम जैसे हजारों शिक्षक साथियों के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय है।।
आइये देखते हैं आपके द्वारा किए गये कुछ प्रेरक और अनुकरणीय प्रयासों को:-
https://www.facebook.com/1598220847122173/posts/2986038795007031/

👉1- शिक्षक परिचय -
हृदय राम अंथवाल प्रभारी (प्र० अ०)
राजकीय प्राथमिक विद्यालय लैणी हिन्दाव
विकासखण्ड-भिलंगना, जनपद-टिहरी गढवाल (उत्तराखण्ड)




प्रथम नियुक्ति -02- 03- 2009

👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने हेतु प्रयास :-
रा० प्रा० वि० लैणी हिन्दाव अति दुर्गम क्षेत्र (F) श्रेणी का विद्यालय है, जो समुद्र तल से लगभग 7000 फिट से अधिक ऊँचाई पर अवस्थित है। यहाँ वर्ष में दो महीने कड़ाके की ठंड के साथ हिमपात होता है और जुलाई से सितम्बर तक तीन महीने राह चलते व विद्यालय परिसर में भी जोंक शरीर से चिपक कर खून चूसती हैं। विद्यालय में मेरी नियुक्ति के समय छात्र संख्या मात्र 18 थी और उपस्थिति दर भी बहुत कम थी। बच्चे संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करने पर कोई स्थान प्राप्त नहीं करते थे। विद्यालय में कोई मूलभूत सुविधाओं में कमी थी। इसलिए  विद्यालय के भौतिक एवं शैक्षणिक स्तर को सुधारने की मुख्य चुनौती थी। विकट परिस्थितियों में विद्यालय प्रबंधन समिति, समुदाय एवं अभिभावकों की बैठकें बुलवाई और  विद्यालय के प्रति लोगों में अपनेपन का भाव जागृत किया।

अध्यापक द्वारा विद्यालय प्रबंधन समिति व समुदाय के सहयोग से किये गये कार्यों का विवरण -
🌟a- पेय जल व्यवस्था
🌟b- चहारदीवारी का विस्तारीकरण
🌟c- विद्यालय प्रांगण में दूब रोपण
🌟d- आकर्षक फुलवारी का निर्माण
🌟e- औषधिवाटिका का निर्माण
🌟f-  एस०एम०सी० की बैठक हेतु कुर्सियों की व्यवस्था
🌟g- छात्रों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था
🌟h- विद्यालय में पुस्तकालय की व्यवस्था
🌟i-  कार्यालय हेतु कुर्सियों व आलमारियों की व्यवस्था
🌟j- विद्यालय में लैपटॉप व प्रोजेक्टर की व्यवस्था

👉3-किये गये प्रयासों के परिणाम-

🌟a -छात्र नामांकन में वृद्धि।
🌟b -छात्र उपस्थिति दर 90 प्रतिशत से अधिक।
🌟c -समुदाय में विद्यालय के प्रति अपनेपन का भाव।
🌟d -विद्यालय परिसर आकर्षक बनना।
🌟e -विद्यालय की भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति।
🌟f- आकर्षक फुलवारी एवं औषधि वाटिका का निर्माण।
🌟g -विद्यालय में आनन्दमयी वातावरण का सृजन।
🌟h -छात्रों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास।

👉4- छात्रों की उपलब्धि :-
🌟a - शिक्षा के क्षेत्र में - वर्ष 2010 से लगातार संकुल व विकासखण्ड स्तर पर विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के साथ स्थान प्राप्त।
वर्ष 2018-19 में विद्यालय के एक छात्र का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन।
लॉक डाउन के दौरान हिमोत्थान टाटा ट्रस्ट द्वारा आयोजित आर्टस एण्ड क्राफ्ट प्रतियोगिता में दो छात्रों द्वारा राज्य स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान एवं कविता पाठ में द्वितीय स्थान।
🌟b) - क्रीडा के क्षेत्र में :-
संकुल, विकासखण्ड एवं जनपद स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग व स्थान प्राप्त।
गतवर्ष एक छात्र का राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन।
🌟c - पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में -
महापुरुषों की जयन्ती (जन्मदिवस) पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण स्वच्छता।
🌟d -समाजोपयोगी कार्य -
समाजोपयोगी कार्य के अंतर्गत छात्रों द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढाओ, नशाबंदी, कन्या भ्रूण हत्या उन्मूलन, दहेज विरोधी जागरुकता अभियान।











👉5 -राष्ट्रीय पर्वों, राजकीय कार्यक्रमों का क्रियान्वयन -
राष्ट्रीय पर्वों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। राष्ट्रीय पर्वों पर समुदाय एवं अभिभावकों द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई जाती है। इन दिवसों से पूर्व समुदाय द्वारा विद्यालय में श्रमदान भी किया जाता है। विद्यालय में राजकीय कार्यक्रमों का क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से किया जाता है।

👉6- विद्यलय में उपलब्धता भौतिक संसाधन -विद्यालय भवन का आकर्षक परिवेश, छात्रों के लिए प्रांगण में बैठने हेतु दूब, खेलने के लिए खुला परिवेश, प्राकृतिक सुन्दरता, एस० एम० सी० बैठक के लिए कुर्सियाँ, छात्रों के लिए पर्याप्त फर्नीचर, हारमोनियम, ढोलक, पी०टी० ड्रम, बिगुल सहित क्रिकेट, लूडो कैरम, बैडमिंटन, हाईजम्प स्टैण्ड, फुटबॉल आदि खेल सामग्री उपलब्ध हैं।

👉7- शिक्षकों की उपलब्धियां :-
✍🏽A - नवाचारों का विवरण -
🌟a - प्रार्थना सभा में प्रत्येक दिन  गाइड के रूप में कक्षा-1 से सभी कक्षाओं के बच्चों का प्रतिभाग।
🌟b - गतिविधि आधारित शिक्षण को प्राथमिकता।
🌟c -  स्थानीय परिवेश को सम्मिलित कर शिक्षण।
🌟d -औषधीय पौधों के लाभ, उपयोग एवं महत्व को मूर्त रूप में  बताना।
🌟e -आनन्दमयी वातावरण में शिक्षण।
🌟f - आँगनबाड़ी के बच्चों को भी बड़े बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियों में शामिल करना।
🌟g - छात्रों को स्वयं सृजन का अवसर देना।
🌟h -बाल सभा में प्रत्येक दिन नये संचालक को अवसर।
🌟i -आई० सी० टी० आधारित शिक्षण (प्रोजेक्टर व लैपटॉप के माध्यम से)।
🌟j - टी0 एल0 एम0 व आर्टस एण्ड क्राफ्ट व खेल गतिविधि आधारित शिक्षण।
🌟k- पनचक्की (घराट) को किस तरह संचालित किया जाता है, और इस पनचक्की का उपयोग किस तरह विभिन्न रूपों में किया जा सकता है, इसे छात्रों द्वारा शिक्षक मार्गदर्शन में स्वयं तैयार कर प्रदर्शित करना।
🌟l- स्थानीय स्तर पर उपलब्ध भोजनमाताओं के सहयोग से बुराँश के फूलों से डिश (रैमुडी) तैयार कर बच्चों को देना, तथा बच्चों को यह जानकारी देना, कि हार्टअटैक जैसी गम्भीर बीमारियों में बुराँश के फूलों तथा इनसे बने जूस का उपयोग कितना लाभदायक है।
🌟m- लॉक डाउन के दौरान छात्रों को ऑन लाईन शिक्षण के साथ ऑफलाइन शिक्षण भी देना, जिसका सकारात्मक परिणाम यह रहा, कि राज्य स्तर पर आयोजित ऑनलाइन आर्टस एण्ड क्राफ्ट प्रतियोगिता में दो छात्रों ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया और एक छात्र ने कविता पाठ में  द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
🌟n-छात्रों में प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण सृजित करने के लिए
सर्वश्रेष्ठ छात्र पुरस्कार, सर्वाधिक उपस्थिति पुरस्कार, कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को पुरस्कार व अन्य प्रतियोगिताओं के आयोजन में पुरस्कार की व्यवस्था।

👉8 -शिक्षक सम्मान एवं पुरस्कार विवरण -
🌟a -वर्ष 2010-11 में विकासखण्ड स्तर पर सर्वश्रेष्ठ अध्यापक प्रमाण पत्र।
🌟b -वर्ष 2010-11 में बालिका शिक्षा हेतु किये गये प्रयासों के लिए जिला स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान।
🌟c -वर्ष 2014-15 में विकासखण्ड स्तर पर सपनों की उडान में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय प्रबंधन समिति पुरस्कार।
🌟d - वर्ष 2015-16 में विकासखण्ड स्तर पर उत्कृष्ट अध्यापक पुरस्कार।
🌟e - वर्ष 2017-18 में विद्यालय के  पठन-पाठन को आनन्दमयी बनाने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी, टिहरी गढवाल द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र।
🌟f - वर्ष 2019-20 में शिक्षांकुर द ग्लोबल स्कूल देहरादून द्वारा आयोजित समारोह में नवाचारी कार्यों के लिए उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान।
🌟g - वर्ष 2019 के शिक्षक सम्मान समारोह में विकासखण्ड स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान।
🌟h- वर्ष 2019-20 में नवाचारी शिक्षा एवं शैक्षिक उन्नयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्रमाण पत्र।
🌟i- राज्य स्तर पर पाँच सितम्बर 2020 को शिक्षक दिवस के अवसर पर Teacher of the Year 2020 शिक्षक सम्मान प्रमाण पत्र।
🌟j- मिशन शिक्षण संवाद कुमाऊँ, गढवाल उत्तराखण्ड द्वारा गणतंत्र दिवस 2021 के अवसर पर प्रशस्ति पत्र।
👉9 -संदेश :
✍🏽A-मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश -
मिशन शिक्षण संवाद शिक्षकों के
लिए बेहतरीन मंच है, जहाँ नवाचारी, शैक्षिक उन्नयन एवं अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रेरित व प्रोत्साहित किया जाता है। मिशन शिक्षण संवाद द्वारा शिक्षण कार्य हेतु उपलब्ध सामग्री बहुत उपयोगी साबित हो रही है। मिशन से जुड़े सभी सहयोगियों का बहुत बहुत धन्यवाद।
✍🏽B -शिक्षकों के लिए संदेश-
हम सभी शिक्षक अपने छात्रों के लिए प्रतिदिन कुछ नया करने का सपना देखें, जिससे हमारे छात्र एक नई उडान भर सकें। किसी भी शिक्षक की सफलता उसके द्वारा पढाये गये छात्रों की सफलता पर निर्भर करती है।

साभार :-  डाॅ० माला ममगाईं जी
टीम मिशन शिक्षण संवाद परिवार टिहरी

संकलन: माधव सिंह नेगी
टीम मिशन शिक्षण  संवाद उत्तराखण्ड

नोट : मिशन शिक्षण संवाद परिवार में सहयोग और सुझाव के लिए मिशन के वाटसअप नम्बर 9458278429 पर लिखें।

Comments

Total Pageviews