हैप्पी डॉक्टर्स डे
यह चिकित्सक बड़े महान हैं।
देते हमको जीवनदान हैं।।
व्याधि, व्यथा यह दूर करते।
सब दर्दों को यह हर लेते।।
बड़ी निष्ठा से कार्य यह करते।
अपना दुःख भी सहन कर लेते।।
कोरोना में देखा इनका बलिदान।
दिया कितनों को जीवनदान।।
ईश्वर कहते हम सब इनको।
बस माँगें यह हमसे सम्मान।।
आओ मिलकर प्रण यह करें।
सम्मान से इनका मन हर्षित करें।।
डॉक्टर्स हैं बहुत महान।
देते सबको जीवनदान।।
धन की नहीं इनको लालसा।
बस करें रोगियों की यह चिकित्सा।।
रचयिता
सीमा अग्रवाल,
सेवानिवृत्त सहायक अध्यापिका,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय हाफ़िज़पुर उबारपुर,
विकास क्षेत्र - हापुड़,
जनपद - हापुड़।

Comments
Post a Comment