8- अनमोल दान रत्न, प्रशान्त एटा
🏅#दानरत्न🏅
"शिक्षा के लिए दिया गया दान एक ऐसा दान है जो एक दो दिन अथवा कुछ वर्ष ही नहीं, बल्कि पीढ़ियों के काम आता है"
आइये आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद परिवार के माध्यम से ऐसे ही दानरत्न सहयोगी भाई प्रशान्त जी से करा रहे हैं।
https://www.facebook.com/1598220847122173/posts/2985609231716654/
यूँ तो बहुत से लोग आते जाते हैं। लेकिन कुछ लोग, जाते-जाते भी रुला जाते हैं। पहले दुर्रेज अहमद जी और अब श्रीमान प्रशांत जी, जाते-जाते भी विद्यालय के प्रति अपने समर्पण भाव के प्रत्यक्ष प्रमाण छोड़ गए हैं मेरे मित्र श्रीमान प्रशांत जी ने विद्यालय से विदा होते समय सैमसंग 32 इंच स्मार्ट टीवी और ₹21000 की नकद राशि विद्यालय परिवार को नौनिहाल बच्चों के अधिगम स्तर में बढ़ोतरी में सहायता के लिए प्रदान की है। मैं बेसिक शिक्षा परिवार विकास क्षेत्र जलेसर और मिशन प्रेरणा टीम जलेसर की तरफ से प्रशांत भाई के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ और उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ।
किसी ने खूब कहा है :-
जाते-जाते वो मुझे ऐसी निशानी दे गया ,
उम्र भर दोहराऊँगा ऐसी कहानी दे गया।।
साभार :-
रविकांत शर्मा, ARP
जलेसर, एटा
संकलन :-
टीम मिशन शिक्षण संवाद
नोट : यदि आपके विद्यालय में कोई भी शिक्षक अथवा नागरिक शिक्षा के उत्थान के लिए दान देता है तो उसे दानरत्न के रूप प्रोत्साहित करने के लिए दान का विवरण व परिचय के साथ दान की फोटो सहित मिशनशिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर 9458278429 पर भेज दें।

Comments
Post a Comment