बधाई

बस्ते में है कलम और कम्पास
मन में खूब उमंग और विश्वास
परीक्षा का भी नहीं है उसे भय
सुमन चली पड़ी अपने स्कूल।

पढ़ने में उसे है खूब लगन
पढ़ती किताबें होके मगन
प्रश्नपत्र उसको लगते सरल
उसने किया सब प्रश्नों को हल।

पेपर भी बन गए सभी ठीक
लिखे उत्तर उसने सही-सटीक
लेखन है वाह कितना सुंदर
लगते मोती जैसे हों अक्षर।

आया परीक्षा का जब परिणाम
सबसे पहले आया उसका नाम
वो ही सबसे ज्यादा नम्बर पाई
उसे मिलकर देते सभी बधाई।

रचयिता
आकिब जावेद,
सहायक अध्यापक,
अंग्रेजी माध्यम प्राइमरी स्कूल उमरेहण्डा,
विकास खण्ड-बिसंडा,
जिला-बाँदा,
उत्तर प्रदेश।

Comments

Total Pageviews