मरुस्थल

कक्षा-7
पाठ-10
विषय-भूगोल

कम होती वर्षा यहाँ है।
वाष्पीकरण होता बहुत अधिक है।
रेत भरी चले आँधियाँ।
जलवायु होती शुष्क है।
यह विशेषता है, मरुस्थल की,
जो रेगिस्तान भी कहा जाए है।।
कम होती............

मरुस्थल में ऊँट ही, तेजी से चल पाता है।
अपनी तेज चाल के चलते "रेगिस्तान का जहाज" कहलाता है।
जीव  यही है जो कई-कई  दिनों बिन पानी के रह पाता है।।
कम होती..............

नागफनी, ताड़, खजूर, जैसी वनस्पतियाँ  यहाँ पायी जाए हैं।
जो लम्बी जड़ों व मोटी, चिकनी एवं काँटेदार पत्तियों के चलते,
कम पानी में भी जीवित रह पाए हैं।।
कम होती........ 

एशिया में है तीन मरुस्थल।
अरब, थार, और गोबी।
'कालाहारी' व 'सहारा' (मरुस्थल)
'अफ्रीका' में पाए जाए हैं।
सहारा ही है वो मरुस्थल ,
जो विश्व में सबसे बड़ा(मरुस्थल) कहलाये है।।
कम होती....... 

रचयिता
रंजना,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, 
विकास खण्ड-मालवा, 
जनपद-फतेहपुर।

Comments

Total Pageviews

1164411