शून्य ( 0 ) की संकल्पना

चिड़ियाँ चिड़ियाँ उड़ती जाये
चिड़ियाँ चिड़ियाँ गीत सुनाये

10 छोटी चिड़ियाँ खेत में बोतीं जौ
1 गई खाद लेन बाकि रहीं नौ(9)
(10 - 1= 9)

चिड़ियाँ चिड़ियाँ उड़ती जाये
चिड़ियाँ चिड़ियाँ गीत सुनाये

9 छोटी चिड़ियाँ घूमने गयीं घाट
1 लगी पानी पीने बाकि रहीं आठ(8)
(9 - 1= 8)

चिड़ियाँ चिड़ियाँ उड़ती जाये
चिड़ियाँ चिड़ियाँ गीत सुनाये

8 छोटी चिड़ियाँ करें लातम लात
1 गई शिकायत करने बाकि रहीं सात(7)
(8 -1= 7)

चिड़ियाँ चिड़ियाँ उड़ती जाये
चिड़ियाँ चिड़ियाँ गीत सुनाये

7 छोटी चिड़ियाँ कहानी रहीं कह
1 लगी सोने बाकि रहीं छः(6)
(7 - 1= 6)

चिड़ियाँ चिड़ियाँ उड़ती जाये
चिड़ियाँ चिड़ियाँ गीत सुनाये

6 छोटी चिड़ियाँ लेने गयीं काँच
1 लगी चेहरा देखन बाकि रहीं पाँच(5)
(6 - 1= 5)

चिड़ियाँ चिड़ियाँ उड़ती जाये
चिड़ियाँ चिड़ियाँ गीत सुनाये

5 छोटी चिड़ियाँ खाती थीं अचार
1 गई दाना लेन बाकि रहीं चार(4)
( 5 - 1= 4)

चिड़ियाँ चिड़ियाँ उड़ती जाये
चिड़ियाँ चिड़ियाँ गीत सुनाये

4 छोटी चिड़ियाँ बजा रहीं थी बीन
1 गई ढोलक लेन बाकि रहीं तीन(3)
(4 - 1 =3)

चिड़ियाँ चिड़ियाँ उड़ती जाये
चिड़ियाँ चिड़ियाँ गीत सुनाये

3 छोटी चिड़ियाँ गयीं घोंसले में सो
1 गई तकिया लाने बाकि रहीं दो(2)
(3 - 1 = 2)

चिड़ियाँ चिड़ियाँ उड़ती जाये
चिड़ियाँ चिड़ियाँ गीत सुनाये

2 छोटी चिड़ियाँ बना रहीं थी केक
1 गई क्रीम लेने बाकि रही एक(1)
(2 -1 = 1)

चिड़ियाँ चिड़ियाँ उड़ती जाये
चिड़ियाँ चिड़ियाँ गीत सुनाये

1 अकेली चिड़िया दाना रही चुन
ओ भी गई दाना रखने बाकि बची शून्य(0)
(1 - 1= 0)

चिड़ियाँ चिड़ियाँ उड़ती जाये
चिड़ियाँ चिड़ियाँ गीत सुनाये

सारी चिड़ियाँ उड़ गई
पेड़ हुआ खाली

खाली का मतलब
हुआ यही शून्य(0)

रचयिता
रिंकू कुमारी,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय भिखारीपुर,
विकास खण्ड-सदर,
जनपद-चंदौली।

Comments

  1. बहुत सुंदर कविता , बहुत बहुत धन्यवाद

    ReplyDelete

Post a Comment

Total Pageviews