विश्व के महानतम वैज्ञानिक
*#विश्व के महानतम वैज्ञानिक*
# *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से नवीन श्रृंखला की शुरुआत-
✈️🚀 *#वैज्ञानिक _13* 🛰️🚁 दिनांक- सोमवार, 08 अप्रैल 2024
*प्रेमचंद पांडेय*
*जन्म* - 10 अगस्त 1945
*जन्मस्थान*- खड़गपुर, पश्चिम बंगाल
*शिक्षा*- प्रयागराज यूनिवर्सिटी से भौतिक में स्नातक व परास्नातक
*योगदान* - सुदूर संवेदन के क्षेत्र में।
*अविष्कार की उपयोगिता*-
सुदूर संवेदन का सामान्य अर्थ है किसी वस्तु के सीधे संपर्क में आये बिना उसके बारे में आँकड़े संग्रह करना। लेकिन वर्तमान वैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य में सुदूर संवेदन का तात्पर्य आकाश में स्थित किसी प्लेटफार्म (जैसे हवाईजहाज, उपग्रह या गुब्बारे) से पृथ्वी के किसी भूभाग का चित्र लेना। यह एक ऐसी उन्नत विधा है जिसके माध्यम से ऊँचाई पर जाकर बिना किसी भौतिक सम्पर्क के पृथ्वी के धरातलीय रूपों और संसाधनों का अध्ययन वैज्ञानिक विधि से किया जाता हैं।
सुदूर संवेदन की तकनीक को संवेदक (Sensor) की प्रकृति के आधार पर मुख्यतः दो प्रकारों में बाँटा जाता है एक्टिव और पैसिव। ज्यादातर पैसिव संवेदकों द्वारा सूर्य का परावर्तित प्रकाश संवेदित किया जाता है। एक्टिव संवेदक वे हैं जो खुद ही विद्युत चुंबकीय विकिरण उत्पन्न करके उसे पृथ्वी की ओर फेंकते हैं और परावर्तित किरणों को संवेदित (रिकार्ड) करते हैं।
*पुरस्कार*:- शान्ति स्वरूप भटनागर पुरस्कार
✏️ *संकलन*
सुधांशु श्रीवास्तव (स०अ०)
प्राथमिक विद्यालय मणिपुर
ऐरायां, फ़तेहपुर
📝 *काव्यांजलि टीम,*
Comments
Post a Comment