काव्यांजलि

*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴 *#काव्यांजलि_2184* 🔴🔵
दिनांक- शुक्रवार, 19.04.2024~~~~~

कक्षा-6, विषय- विज्ञान 
इकाई- 4 पास-पड़ोस में होने वाले परिवर्तन

*परिवर्तन के प्रकार (भाग-1)*

वस्तु की अवस्था, आकार, रंग, गंध एवं स्वाद,
तथा प्रकृति में निरन्तर होने वाले बदलाव। 
जानो बच्चों! ये सब परिवर्तन कहलाते हैं, 
प्रकार परिवर्तन के अब तुमको बतलाते हैं।।

तेज़ गति से होने वाले परिवर्तन, 
तीव्र परिवर्तन कहे जाते हैं। 
और मंद गति से होते जो परिवर्तन,
वे मंद परिवर्तन की श्रेणी में आते हैं।।

उपयोगी तथा लाभदायक परिवर्तन,
अनुकूल परिवर्तन कहलाते हैं।
अनुपयोगी तथा हानिकारक परिवर्तन,
प्रतिकूल परिवर्तन पुकारे जाते हैं।।

निश्चित समय पर लगातार होते रहते जो,
परिवर्तन वे, नियमित परिवर्तन कहलाते हैं।
परिवर्तन, जिनका समय निश्चित नहीं होता, 
वे अनियमित परिवर्तन बन जाते हैं।।

*🙏रचना-* 
सुमन सिंह (स०अ०)
उच्च प्राथमिक विद्यालय बिल्ली
वि० क्षे०- चोपन, जनपद- सोनभद्र 

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

Comments

Total Pageviews