दैनिक शैक्षिक संकलन

*मिशन शिक्षण संवाद जनपद प्रतापगढ़*
♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️

*🚆प्रतापगढ़ एक्सप्रेस🚆*
 
आज दिनाँक 27 अप्रैल 2024 को जनपद प्रतापगढ़ के परिषदीय विद्यालयों में कराई जाने वाली गतिविधियों की कुछ झलकियाँ...
♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️


आज कम्पोज़िट विद्यालय धरौली मधुपुर में मीनामंच के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बच्चों ने गतिविधियाँ की साथ ही संचारी रोग आधारित पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

_🙏🏻साभार_
*श्रीमती प्रियंका सिंह*
कम्पोज़िट विद्यालय धरौली मधुपुर
मंगरौरा-प्रतापगढ़।
♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️

आज प्राथमिक विद्यालय फरेंदुपुर में स्कूल रेडिनेस के तहत स्वाद आधारित गतिविधि कराई गई। बच्चों ने बड़े ही मज़े के साथ इसमें हिस्सा लिया।

_🙏🏻साभार_
*श्रीमती वन्दना पटवा*
प्राथमिक विद्यालय फरेंदुपुर
कुण्डा-प्रतापगढ़।
♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️

*🪼शनिवार स्पेशल🪼*
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
दिनाँक- 27/04/2024

*प्राथमिक विद्यालय उतरार*
बाबागंज-प्रतापगढ़।

   *🌈चित्रकला प्रतियोगिता🌈*

💁🏻‍♂️ आज दिनाँक 27 अप्रैल को शनिवार स्पेशल में विद्यालय के बच्चों के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 3, 4 व 5 के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के पूर्व बच्चों को सामान्य दिशानिर्देश प्रदान करते हुए उन्हें आज के थीम की जानकारी देते हुए उसी के अनुरूप चित्र बनाने व रंग भरने को कहा गया।
     बच्चों ने निर्धारित समय सीमा में एक से बढ़कर एक चित्र बनाये। किसी ने गिनती तो किसी ने पहाड़ा, किसी ने जोड़ तो किसी ने घटाना, किसी ने अंग्रेजी एल्फाबेट तो किसी ने हिन्दी वर्णमाला आधारित चित्र बनाये व उसे रंग से सजाया।
     समय पूरा होने पर पैनल के द्वारा बच्चों के किये गए कार्य को देखा व परखा गया औऱ इनमें से 4 बेहतर चित्र वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ के रूप में चयनित किया गया। चयनित चारों बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया साथ ही अन्य बच्चों को शाब्दिक पुनर्बलन प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

_🌹साभार_
*बबलू सोनी*
सहायक शिक्षक
*प्राथमिक विद्यालय उतरार*
बाबागंज-प्रतापगढ़।
♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️

आज कम्पोज़िट विद्यालय शंकरदयाल रोड़ में मीनामंच कार्यक्रम का शानदार क्रियान्वयन किया गया। इसके अन्तर्गत लड़का ही होगा, कहानी पर विशेष चर्चा हुई।

_🙏🏻साभार_
*श्रीमती मीनाक्षी पाण्डेय*
कम्पोज़िट विद्यालय शंकरदयाल रोड
नगर क्षेत्र- प्रतापगढ़।
♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️

आज उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गड़ौली में टीएलएम के माध्यम से बच्चों को समय का ज्ञान कराया गया। साथ ही उनकी स्मरण शक्ति को बढाने के उद्देश्य से पहेलियाँ एवं विभिन्न गतिविधियाँ कराई गयीं।

_🙏🏻साभार_
*श्रीमती रेखा वर्मा*
उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गड़ौली
कालाकांकर-प्रतापगढ़।
♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️

आज शनिवार विशेष में प्राथमिक विद्यालय हीरागंज में बच्चों को पानी की बोतल से मज़ेदार गतिविधि कराई गयी।

_🙏🏻साभार_
*श्रीमती अलका शुक्ला*
प्राथमिक विद्यालय हीरागंज
बाबागंज-प्रतापगढ़।
♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️

आज 27/04/2024 शनिवार को पू मा वि रामपुर गड़ौली में मीना मंच की गतिविधि के अंतर्गत जेंडर स्टीरियोटाइप के बारे में बच्चो को बताया गया और जेंडर समानता से संबंधित वीडियो दिखाई गई तथा अंत में बच्चो से उनके आस पास जेंडर स्टीरियोटाइप से संबंधित अनुभव पर चर्चा की गई।

_🙏🏻साभार_
*श्रीमती शबाना बानो*
उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गड़ौली
कालाकांकर-प्रतापगढ़।
♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️♻️

संकलनकर्ता
बबलू सोनी
*मिशन शिक्षण संवाद प्रतापगढ़*

_✏️संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद*

Comments

Total Pageviews