६५६~ अनमोल रत्न आशीष कुमार कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्हरिया, ब्लॉक- मौदहा, जनपद- हमीरपुर, राज्य- उत्तर प्रदेश

 🏅अनमोल_रत्न-2024🏅

"अच्छाई के बीज बोने से ही तो अच्छाई की फसल मिलती है"
👉1- शिक्षक का नाम व पद- आशीष कुमार (इंचार्ज प्रधानाध्यापक)
👉2- विद्यालय का नाम- कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्हरिया, ब्लॉक- मौदहा, जनपद- हमीरपुर, राज्य- उत्तर प्रदेश

👉3- विद्यालय में नियुक्ति तिथि- 24/09/2015  
👉4- विद्यालय का भौतिक परिवेश एवं भौतिक संसाधन- विद्यालय का भौतिक परिवेश अत्यंत ही सुंदर एवं आकर्षक है। विद्यालय का परिवेश विभिन्न प्रकार के पौधों से सुशोभित होता है। विद्यालय में वर्तमान में कुल छात्रांकन 155 है। विद्यालय में बच्चों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। विद्यालय में लगभग सभी संसाधन उपलब्ध है जैसे- स्मार्ट क्लास में डिजिटल बोर्ड, लाइब्रेरी, लर्निंग कॉर्नर, कंप्यूटर, लैपटॉप, ब्लूटूथ ऑडियो सिस्टम जैसे उपकरण।
https://www.facebook.com/share/p/FVCMUFJx9g2MKiRr/?mibextid=oFDknk
👉5- विद्यालय में कुल शिक्षक/स्टॉफ-
वर्तमान में सहायक अध्यापक - 02
अनुदेशक - 02






वर्तमान में सहायक अध्यापक - 02
अनुदेशक - 02

👉6- विद्यालय में नामांकन-  (3 वर्ष का)
2021-22 = 136
2022-23 = 142
2023-24 = 155
👉7- विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत- (3 वर्ष का)
2021-22 = (65-70)%
2022-23 = (70-80)%
2023-24 = (75-85)%
👉8- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या- (65-70)%
👉9- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की संख्या, वर्ष एवं विवरण-
प्रतियोगिता का नाम- खेलकूद/सांस्कृतिक
🏅ब्लॉक स्तर- 03
छात्र/छात्रा संख्या, वर्ष एवं नाम
(2021-22)- 03
हिमांशु, कृष्णा सोनी, मुशाहिद
🏅जिला/जनपद स्तर- 01
छात्र/छात्रा संख्या, वर्ष एवं नाम
(2023-24)- 01 दानिश शाह















👉10- प्रतियोगी परीक्षाओं नवोदय/विद्याज्ञान/NMMSE/श्रेष्ठा परीक्षा आदि छात्र/छात्राओं की संख्या वर्ष एवं नाम- NMMSE
(2021-22)- 01 मुशाहिद
(2022-23)- 02 मुजाहिद एवं आकाश कुमार प्रजापति
श्रेष्ठा परीक्षा
(2022-23)- 01 आकाश कुमार प्रजापति
👉11- शिक्षक की व्यक्तिगत अनुकरणीय उपलब्धियाँ- (शोध, नवाचार, सम्मान आदि)
(1) ईंट भट्टों या पलायन कर जाने वाले माता-पिता अथवा अभिभावकों से संपर्क करते हुए बच्चों को पलायन से रोकने के लिए संपर्क किया गया और इसका सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त हुआ।
(2) निष्प्रयोज्य सामग्री से TLM का निर्माण करवाना।
(3) प्रत्येक माह नियमित रूप से मासिक परीक्षा।
(4) प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मॉडल पेपर का निर्माण।
(5) सन् 2023 में बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संदीप सिंह द्वारा सम्मानित।
(6) सन् 2024 में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर बेस्ट टीएलएम हेतु कैबिनेट मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा सम्मानित।
(7) आईसीटी प्रतियोगिता 2023-24 में जिला स्तर पर सम्मानित।





(8) 2021-22 में बेस्ट टीचर के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित।
(9) कहानी, कविता एवं लेखन के क्षेत्र में भी कई संस्थाओं एवं पब्लिकेशन द्वारा सम्मानित।
👉12- आपकी नजर में मिशन शिक्षण संवाद की शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण में उपयोगिता- मिशन शिक्षण संवाद शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण के लिए ही बनाया गया है। मिशन शिक्षण संवाद एक ऐसा समूह एवं ऐसा मंच है जिसमें सिर्फ बच्चों की शिक्षा, कल्याण एवं उनके उत्थान के लिए ही सोचा जाता है। मिशन से जुड़े सभी शिक्षक निःस्वार्थ भाव से बच्चों के लिए प्रतिदिन शैक्षणिक सामग्री को उपलब्ध कराते हैं, जिसमें बच्चों के साथ-साथ अध्यापकों को भी सीखने का अवसर प्राप्त होता है। मिशन से प्राप्त शैक्षणिक सामग्री से प्रेरित होकर बच्चें प्रतिदिन कुछ नया करने के लिए उत्साहित रहते हैं।
👉13- अनमोल रत्न के रूप में शिक्षक समाज को आपका संदेश- शिक्षक एक दर्पण की भांति होता है, जिसमें बच्चें अपना भविष्य देखते हैं। इसलिए शिक्षक को सदैव बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव करते हुए प्रेरित करते रहना चाहिए।
👉14- साभार- विद्यालय के प्रधानाध्यापक का नाम, पता परिचय- आशीष कुमार (इंचार्ज प्रधानाध्यापक)
मराठी पुरा, तहसील के पीछे, मौदहा, हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)
👉15- संकलन- हरिमोहन गुप्ता
मिशन शिक्षण संवाद हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)

Comments

Total Pageviews