दैनिक शैक्षिक संकलन

*मिशन शिक्षण संवाद जनपद कुशीनगर*

14.04.2024
0️⃣1️⃣


आज कम्पोजिट विद्यालय भटवलिया बनकट खोटही रामकोला के प्रांगण में भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयंती समारोह मनाया गया। करूणा के सागर तथागत बुद्ध की प्रतिमा सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर अप्प दीपो भवः की अवधारणा को मूर्त रूप देते हुए पुष्पार्चन पश्चात बाबा साहब को माल्यार्पण कर पुष्पार्चन किया गया। बुद्ध वंदना, त्रिशरण, पंचशील का वाचन करने के उपरान्त सभी बच्चों ने पुष्पार्चन कर नमन किया।*
बाबा साहब के संघर्ष और जीवन परिश्रम को बच्चों के सम्मुख रखते हुए बताया गया कि जब विषम परिस्थिति में बाबा साहब उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते है तो आज के समय में जब इतनी सुख सुविधा प्राप्त हो रही है तो अधिकांश लोग क्यो शिक्षा से विमुख हो रहे है। सहायक अध्यापक अमित कुमार जी ने आश्वस्त करते हुए स्पष्ट किया की शिक्षा ही ऐसी शेरनी का दूध है जिसे पीकर कोई भी दहाड़ सकता है।*
उपस्थित सभी बच्चों को लड्डू और टाफियां वितरित कर सभी की शुभेच्छा की कामना की गई।

✍️सूर्य प्रताप*
*कम्पोजिट विद्यालय भटवलिया बनकट, खोटही*
रामकोला - कुशीनगर

0️⃣2️⃣ आज 14/04/2024 को अंबेडकर जयंती मनाई गई,जिसका आयोजन विद्यालय की मीना मंच के द्वारा किया गया। मीना मंच की अध्यक्षा कुमारी मुन्नी साहनी एवं सचिव कुमारी सुनैना भारती के द्वारा अपनी टीम के द्वारा अंबेडकर जयंती समारोह की समस्त व्यवस्था किया गया। विद्यालय की प्रधानमंत्री कुमारी रेखा विश्वकर्मा , उप प्रधानमंत्री आकाश गौतम एवम मीना  मंच  के सदस्यों द्वारा डाक्टर अंबेडकर  साहब के फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री अवनीश सिंह, वरिष्ठ शिक्षक श्री रामानंद प्रसाद जी, श्री सुनील प्रसाद जी, श्री सुनील कुमार,श्री मनमोहन सिंह एवम श्रीमती संगीता सिंह जी द्वारा पुष्पांजलि अर्पित किया गया। बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया,जिसका संचालन मीना मंच की अध्यक्षा कुमारी मुन्नी साहनी ने किया। रामेश्वर साहनी,विशाल कुमार,सोनल,अनूप ने अंबेडकर जयंती पर अपने विचार रखे , कई बालिकाओं,सोनल, परी ,रागिनी कुशवाहा,रेखा,रागिनी पासवान,रागिनी यादव,खुशबू, आदि कई ने अंबेडकर जयंती पर उसने संबंधित  एकल नृत्य तथा समूह नृत्य प्रस्तुत किया । श्री रामानंद प्रसाद सर ने विस्तार से उनके जीवन संघर्ष को बताया। श्री सुनील कुमार सर ने भी अपने विचार रखे। श्री मनमोहन सिंह सर ने मंच के द्वारा कार्यक्रम में उनकी सहायता किया।  प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री अवनीश सिंह द्वारा अपने विचार व्यक्त कर सभी को संविधान में आस्था और विश्वास रखने का सुझाव दिया।
  उक्त के बाद कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया।

साभार
अवनीश सिंह (प्र. अ.)
उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली पगार (1-8) रामकोला जनपद कुशीनगर

संकलनकर्ता
मंजू सिंह
मिशन शिक्षण संवाद कुशीनगर

_✏️संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद*

Comments

Total Pageviews