विश्व के महानतम वैज्ञानिक

*#विश्व के महानतम वैज्ञानिक*

 # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से नवीन श्रृंखला की शुरुआत,
✈️🚀 *#वैज्ञानिक _14* 🛰️🚁 दिनांक- सोमवार, 15 अप्रैल 2024-----

      *आर्किमिडीज (गणितज्ञ, भौतिक विज्ञानी)*

 *जन्म-* लगभग 287 ई०पू० सिरैक्यूज, सिसिली 

 *पिता-* फ़िडियास

 *शिक्षा-* काॅलेज नहीं गये। अलेक्जेंड्रिया में कुछ शिक्षा प्राप्त की।

 *खोज-* आर्किमिडीज सिद्धान्त, जलस्थैतिकी विज्ञान, आर्किमिडीज पेंच, लीवर,  ब्लाॅक-और-टैकल घिरनी प्रणाली, ओडोमीटर

 *अविष्कार की उपयोगिता-*
आर्किमिडीज ने यांत्रिकी और हाइड्रोस्टैटिक्स के महत्वपूर्ण विज्ञान का आविष्कार किया। उछाल के सिद्धांत की खोज की जिसे आर्किमिडीज सिद्धान्त के रूप में जाना जाता है। सापेक्षिक घनत्व के सिद्धान्त के कारण बैलून हवा में उड़ते हैं और पानी के जहाज पानी पर तैरते हैं। आवश्यक भौतिकी अवधारणाओं में से एक का निर्माण किया जो कि गुरुत्वाकर्षण का केन्द्र है। लीवर और पुली के नियमों की खोज की जो छोटी ताकतों का उपयोग करके भारी वस्तुओं को स्थानान्तरित करने की अनुमति देते हैं। लीवर सिद्धान्त के कारण कम बल से अधिक वजन खींचना संभव हो पाया। लीवर का इस्तेमाल कर वे स्क्रू का निर्माण किये जिसे आर्किमिडीज स्क्रू कहते हैं। इसके जरिये हल्के पदार्थ की साफ सफाई की जाती थी जैसे अनाज, रेत और राख। रक्षा हेतु विशाल दर्पण तैयार किया जिसकी सहायता से शत्रु के सैनिक जहाज में आग लगा दी।
          ज्यामिति के क्षेत्र में गोलाकार, बेलनाकार परबोला, हर प्रकार की वस्तुओं की परिधि, क्षेत्रफल आदि ज्ञात करने के फार्मूले निकाले। पाई के सबसे सटीक मान (3•14 के रूप में) की गणना की। गोले के आयतन और सतह क्षेत्र के लिए गणितीय रूप से सत्यापित सूत्रों की भी खोज की। अधिक महत्वपूर्ण संख्याएँ लिखने के लिए घातांक का उपयोग कैसे किया जा सकता है यह उनके द्वारा दिखाया गया था।

*ग्रन्थ-* ऑन फ्लोटिंग बाॅडीज

 *निधन-* लगभग 212 ई०पू० सिरैक्यूज, सिसिली

✏️ *संकलन*
सुमन सिंह (स०अ०)
उ० प्रा० वि० बिल्ली
चोपन, सोनभद्र 

📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

Comments

Total Pageviews