काव्यांजलि

*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴 *#काव्यांजलि_2180* 🔴🔵
दिनांक- 15 अप्रैल 2024           
 सोमवार 

कक्षा- 7, विषय- हमारा भूमण्डल
पाठ- 3, 
           *भूकम्प से लाभ*

मानव जीवन को भूकम्प,
कर देते हैं अस्त-व्यस्त
हानि-लाभ दोनों होता,
दोनों से मिलता लाभ-कष्ट

पृथ्वी के भीतर की जानकारी,
भूकम्पीय तरंगों से मिलती।
बहुमूल्य खनिज पदार्थ सभी,
हलचल से ऊपर आ जाती।।

समुद्र के किनारे का भाग,
भूकम्प से नीचे धंस जाता।
जिससे बनती गहरी खाई,
जलयान किनारे पहुँच पाता।।

आवागमन में होती सुविधा,
व्यापार को मिलता है बढ़ावा।
इस प्रकार भूकम्प भी,
आमदनी का आधार बनाता।।

🙏 *रचना-*
रुखसाना बानो (स०अ०)
कम्पोजिट विद्यालय अहरौरा
जमालपुर, मिर्ज़ापुर

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

Comments

Total Pageviews