काव्यांजलि

*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴 *#काव्यांजलि_2189* 🔴🔵
दिनांक- गुरुवार, 25.04.2024~~~~~

कक्षा-06 विषय- भूगोल (पृथ्वी और हमारा जीवन)
पाठ-07 
*विश्वमें भारत*

 *भारत का समय* 

देशान्तरीय विस्तार अधिक,
उनतीस डिग्री अठारह मिनट।
दो छोर पर स्थानों के,
इससे होते समय अलग।।

अत: समस्या दूर करने को,
युक्ति गयी अपनाई। 
मानक समय में भारत के,
दूर हुई कठिनाई।।

बयासी डिग्री तीस मिनट, 
पूर्वी देशान्तर रेखा के।
स्थानीय समय को मानक,
समय भारत का हैं कहते।।

ग्रीनविच मानक समय से यह,
साढ़े पाँच घण्टा आगे है।
इस मानक समय का देशान्तर, 
प्रयागराज से गुजरता है।।

*रचना:-*
अरविन्द कुमार सिंह(स०अ०)
प्राo विo धवकलगंज 
बड़ागाँव, वाराणसी

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

# *काव्याँजलि*#
टीम *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह

🔵🟣 *काव्याॅंजलि  1083* 🟣🔵 
दिनाँक- 25/04/2024, दिन- गुरुवार 
कक्षा–6
विषय- हिन्दी (वसन्त) 
पाठ- वह चिड़िया जो 

 

चिड़िया, चिड़िया हमसे बोलो, 
दिल के राज सभी अब खोलो। 
क्या! खाती हो? हमें बताओ। 
जो भाता है, हमें चखाओ।।

कैसे खाती? कैसे पीती? 
बिन कपड़ों के कैसे रह लेती? 
अपना मन भी भरता होगा, 
घर परिवार नहीं जब होगा।।

पानी का बर्तन ना होगा!
कैसे सरल यह जीवन होगा? 
पतले पैरों पर तुमने कैसे! 
उड़ना-चलना सीखा होगा।। 

निर्जन वन में कण्ठ खोलकर,
अपना गाना बुनती हो।
प्यास लगे तो भरी नदी में,
चोंच मार कर प्यास बुझाती हो।।

🙏 रचना-:
सरोज डिमरी (स०अ०)
रा० उ० प्रा० वि० घतोड़ा 
कर्णप्रयाग चमोली

📝 *काव्याँजलि टीम, मिशन शिक्षण संवाद- उत्तराखण्ड*

Comments

Total Pageviews