काव्यांजलि

*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴 *#काव्यांजलि_2190* 🔴🔵
दिनांक- 26 अप्रैल 2024         
 दिन- शुक्रवार 

कक्षा- 7, विषय- हमारा भूमण्डल
पाठ- 3, 
           *भूकम्प से हानि*

भूकम्प से होती बहुत हानि,
बदल जाती मानव जीवन कहानी।
लाभ से ज़्यादा होती हानि,
हानि रचती दुःख भरी कहानी।।

सड़क, पुल, बिजली के खम्भे,
रेल पटरी आदि टूट जाते।
कल-कारखानों में लगती आग,
मकान भी टूटकर गिर जाते।।

भू-स्खलन क्रिया होती तेज,
बड़े भू-भाग धँस जाते।
होती जन-धन की हानि,
भूकम्प विनाश ही लाते।।

तीव्र भूकम्प के आने से,
सुनामी लहरें उत्पन्न होती।
इस कारण तटीय क्षेत्रों में,
मानव जीवन की हानि होती।।

🙏 *रचना-*
रुखसाना बानो (स०अ०)
कम्पोजिट विद्यालय अहरौरा
जमालपुर, मिर्ज़ापुर

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

# *काव्याँजलि*#
टीम *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह

🔵🟣 *काव्याॅंजलि  1084* 🟣🔵 
दिनाँक- 26/04/2024, दिन- शुक्रवार 
कक्षा- 8  
विषय- हिन्दी
पाठ- लाख की चूड़ियांँ  

गांँव के सब बच्चे कहते, 
थे उसको बदलू काका।
कहना था मामा उनको, 
पर मैं भी कहता काका।।

रहता जहांँ था मनिहार बदलू,
वह था मेरी मांँ का मायका।
लाख की चूड़ियाँ बनाता वहीं, 
सुन्दर-सुन्दर बदलू काका।।

घर के पास उसके बड़ा सहन था,
जिस पर पुराना नीम खड़ा था। 
उसी नीम के नीचे बैठा बदलू,
भट्टी पर लाख पिघलाता था।।

रंग-बिरंगी, नयी-नयी चूड़ियाँ,
सबके मन को खूब हैं भाती।
नई-नवेली दुल्हन के हाथों में, 
सजती ए खूब सुहाती।।

🙏 रचना-:
 उषा सागर (स०अ०) 
रा० उ० प्रा० वि० गुनियाल
विकास खण्ड - जयहरीखाल, पौड़ी गढ़वाल

📝 *काव्याँजलि टीम, मिशन शिक्षण संवाद- उत्तराखण्ड*

Comments

Total Pageviews