विश्व पृथ्वी दिवस

भारत एवं 195 से ज्यादा देश विश्व पृथ्वी दिवस मनाते हैं,

पृथ्वी का करें संरक्षण मिलकर सब संदेशा फैलाते हैं।

54वें पृथ्वी दिवस का आयोजन होगा इस बार, 

1970 में मनाया गया था पृथ्वी दिवस पहली बार। 


गेलार्ड नेल्सन ने पर्यावरणीय शिक्षा रुप में दिवस की शुरुआत,

जानवरों, पेड़-पौधों को बचाने का हमें करना होगा प्रयास।

बदलती जलवायु, मृदा अपरदन, है पृथ्वी पर संकट भारी,

कचरे का हो प्रबंधन, पॉलिथीन बंद करने की हो तैयारी। 


रचयिता

शालिनी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय बनी, 

विकास खण्ड-अलीगंज,

जनपद-एटा।

Comments

Total Pageviews