काव्यांजलि

*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴 *#काव्यांजलि_2185* 🔴🔵

दिनांक- शनिवार, 20.04.2024~~~~~

कक्षा- 3, विषय- हिन्दी 
पाठ- 07,  इसमें क्या शक है (भाग 1)

राजा था वह एक शहर का,
प्रिय बहुत वह जनता का।
एक दिन एक आदमी आया,
साथ में अपने तोता लाया।।

बोला राजा से तोते वाला,
तोता है यह होशियार वाला।
बात करता है वह सबसे,
नकल उतारे सबकी झट से।।

तोते से फिर पूछे है राजा,
करते हो बात क्या तोते राजा।
तोता बोला इसमें क्या शक है,
ले लो परीक्षा अगर शक है।।

तोते को राजा महल में लाया,
तोते से फिर उसने प्रश्न उठाया।
क्या वह एक अच्छा राजा है,
तोता बोला इसमें क्या शक है।।

*रचना:-*
डॉ० नीतू शुक्ला (प्र०अ०)
मॉडल प्राइमरी स्कूल बेथर-1
ब्लॉक- सिकन्दरपुर कर्ण 
जनपद- उन्नाव 

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

Comments

Total Pageviews