दैनिक शैक्षिक संकलन

*मिशन_शिक्षण_संवाद_जनपद_उन्नाव*

दिनांक- 29/06/2024
दिन- शनिवार


मॉडल प्राइमरी स्कूल बेथर 1 सिकंदरपुर कर्ण, उन्नाव में ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात दो दिवसीय समर कैंप (28- 29.06.24)
का आयोजन करते हुए  विद्यालय को गुब्बारों🎈🎈🎈🎈🎈 झंडियों, फूलों आदि से
🌷🌷🌷🌷🌷🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁
सुसज्जित किया गया। समस्त स्टाफ द्वारा बच्चों का टीका एवं पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।बच्चों को विभिन्न रुचिकर गतिविधियों द्वारा सहज किया गया। योगा, ड्राइंग पेंटिंग ,क्राफ्ट वर्क, वाद विवाद, खेल कूद आदि के माध्यम से एक सुरुचिपूर्ण वातावरण का निर्माण किया गया। बच्चों को संचारी रोगों 🦟🦟🦟🦟🦟🦟🪰🪰🪰🪰🪰🪰से बचाव के विषय में भी बताया गया। बच्चों ने उत्साह के साथ सभी गतिविधियों में प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बच्चों को पुरस्कृत 🍫🍫🍫🍫🍫🍫🍫 किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्र०अ० डॉ० नीतू शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर  ब्लॉक के एआरपी श्री ब्रजेश सिंह ने उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।अंत में बच्चों को पौष्टिक हलुआ खाने में परोसा गया।बच्चों को नियमित विद्यालय आने को प्रेरित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏

साभार -
डॉ० नीतू शुक्ला (प्र० अ०)
मॉडल प्राइमरी स्कूल बेथर 1
सिकंदरपुर कर्ण, उन्नाव

संकलनकर्ता
नीतू शुक्ला
मिशन शिक्षण संवाद उन्नाव

_✏️संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews