६९२~ अनमोल रत्न ममता डिमरी रा०जू०हा० सिमल्ट, ब्लॉक-कर्णप्रयाग, जनपद- चमोली, राज्य- उत्तराखंड

 🏅अनमोल_रत्न-2024🏅

"अच्छाई के बीज बोने से ही तो अच्छाई की फसल मिलती है"
👉1- शिक्षक का नाम व पद- श्रीमती ममता डिमरी
👉2- विद्यालय का नाम- रा०जू०हा० सिमल्ट, ब्लॉक-कर्णप्रयाग, जनपद- चमोली, राज्य- उत्तराखंड।



👉3- विद्यालय में नियुक्ति तिथि- 01-09-1097
👉4- विद्यालय का भौतिक परिवेश एवं भौतिक संसाधन-समस्त भौतिक संसाधन यथा कंप्यूटर, साउंड सिस्टम, फर्नीचर, वाद्य यंत्र,लेजियम /डम्बल, इत्यादि पूर्ण रूप से उपलब्ध।
https://www.facebook.com/share/p/jSb9FDa1op5sFjWm/?mibextid=oFDknk
👉5- विद्यालय में कुल शिक्षक- 03





👉6- विद्यालय में नामांकन- सेवित क्षेत्र में शत प्रतिशत नामांकन
👉7- विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत- 98%
👉8- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या- शत प्रतिशत
👉9- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की संख्या, वर्ष एवं विवरण- 2004 से वर्तमान तक एकल खेल प्रतियोगिता में राज्य स्तर तक कुल 06 (02 बालिकायें और 04 बालक) छात्रों का प्रतिभाग।
एकांकी हेतु टीम चयन (2018) राज्य स्तर हेतु।
सुलेख अंग्रेजी में राज्य स्तर पर एक छात्र द्वारा प्रतिभाग।
सुलेख अंग्रेजी, सपनों की उड़ान हेतु जनपद स्तर पर 06 छात्रों द्वारा प्रतिभाग।
क्षेत्रीय मेलों में समय-समय पर प्रतिभाग।
प्रतियोगिता का नाम- खेलकूद/सांस्कृतिक
🏅ब्लॉक स्तर-शुभम् गैरोला(चित्रकला प्रथम)श्री कृष्ण (भाषण प्रतियोगिता द्वितीय)।
🏅जिला/जनपद स्तर-
सुलेख अंग्रेजी (प्रमोद- प्रथम, प्रमोद हिन्दी सुलेख), सपनों की उड़ान (कु०दीक्षा 2015),एकांकी (अमन चमोली एवम अन्य छात्र) हेतु जनपद स्तर पर 06 छात्रों द्वारा प्रतिभाग।















🏅राज्य स्तर- 2004 से वर्तमान तक एकल खेल प्रतियोगिता में राज्य स्तर तक कुल 06 (02 छात्रायें और दो छात्र)।
एकांकी हेतु टीम चयन (2018) राज्य स्तर हेतु।
सुलेख अंग्रेजी में राज्य स्तर (2006) पर एक छात्र द्वारा प्रतिभाग।
मानचित्र चित्रण में राज्य स्तर पर तीन छात्र द्वारा (क्रमशः2012,2014,2017) प्रतिभाग।
👉10- प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्रों की संख्या, वर्ष एवं विवरण-
प्रतियोगी परीक्षा का नाम-NMMS छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में शुभम और दीक्षा, शिक्षा,निधि ने वर्ष क्रमशः  (2014, 2016, 2019, 2021) में पूर्ण की।
योग्यता छात्रवृत्ति- शुभम 2012
डॉ०शिवानन्द नौटियाल छात्रवृत्ति परीक्षा-कु०ज्योति (2016)
इंस्पायर अवार्ड-शिक्षा और मीनाक्षी (2018 व 2021)
👉11- शिक्षक की व्यक्तिगत अनुकरणीय उपलब्धियाँ-
●विद्यालय में गतिविधि आधारित शिक्षण।
●अंग्रेजी शिक्षण हेतु समय समय पर वंछित TLM एवम ICT का प्रयोग एवं टीचिंग ऐड (ऑडियो,विसुअल) का निर्माण, प्रयोग।
●अंग्रेजी सुलेख  (cursive writing) के लिए विशेष कक्षाओं के आयोजन।
●अंग्रेजी शब्दकोश बढ़ाने हेतु छात्रों के प्रयास से My self dictionary का निर्माण एवम् प्रयोग।





●आनन्दम की कक्षा।
●नियमित योगाभ्यास।
●लोक संस्कृति से जुड़े समस्त कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किये जाते हैं।
●राष्ट्रीय पर्वों को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
●प्रार्थना सभा तीन भाषाओं (हिंदी,अंग्रेजी और गढ़वाली) में करवाई जाती है।
●एक क्लब के अंतर्गत फुलवारी निर्माण किया जाता है।
जनजागरूकता के अंतर्गत वृक्षारोपण रोपण,मतदाता जागरूकता अभियान, बैग वितरण, स्वच्छता अभियान आदि किये जाते हैं।
आलोक- *शिक्षिका शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक सम्मान व अन्य कई शैक्षिक सम्मानों से सम्मानित हैं।*

👉12- आपकी नजर में मिशन शिक्षण संवाद की शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण में उपयोगिता-मिशन शिक्षण संवाद के अनुभवी अध्यापकों के सरल  और बोधगम्यता आधारित शिक्षण से सभी निर्धन एवम दूरस्थ क्षेत्र के छात्र लाभान्वित हो रहे हैं।विश्वास है कि शिक्षा के दान की यह धारा यूं ही अनवरत रूप बहती रहेगी और ज्ञान से छात्रों को सिंचित करती रहेगी।
👉13- अनमोल रत्न के रूप में शिक्षक समाज को आपका संदेश-शिक्षा मानव समाज के विकास और प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह हमारे समाज में विवेक, ज्ञान, समझ और समर्पण की भावना को विकसित करती है तथा उत्तम नागरिक का निर्माण करती है
👉14- साभार- श्री विजय नौटियाल (प्र०प्र०अ०) रा० उ० प्रा० वि० सिमल्ट
👉15- संकलन कर्ता- श्वेता रावत, टीम मिशन शिक्षण संवाद चमोली
सहयोग-: माधव सिंह नेगी
टीम मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखण्ड 

Comments

Total Pageviews