६८८~ अनमोल रत्न श्वेता रावत रा०आ०प्रा० विद्यालय नैनीसैंण, ब्लॉक- कर्णप्रयाग, जनपद- चमोली, राज्य- उत्तराखंड

 🏅#अनमोल_रत्न-2024🏅

👉1..शिक्षक का परिचय -
नाम- श्वेता रावत
विद्यालय- रा०आ०प्रा० विद्यालय नैनीसैंण, ब्लॉक- कर्णप्रयाग, जनपद- चमोली, राज्य- उत्तराखंड

प्रथम नियुक्ति : 07-10-2014
वर्तमान विद्यालय में नियुक्त : 11-09-2020
👉2- विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के प्रयास :
A- स्वयं के प्रयास- विद्यालय में शिक्षक सहायक सामग्री निर्माण, स्व के द्वारा विद्यालय में विभिन्न वालपैंटिंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के लिए स्वयं के व्यय से अनेकों वस्त्रों का निर्माण। 
B- अन्य शिक्षकों के सहयोग से : विद्यालय में शिक्षक साथियों के सहयोग से बाल मेले, प्रतिभा दिवस, स्वर्णजयंती समारोह, बागवानी, नियमित योगाभ्यास, लेजियम और डम्बल प्रयास तथा विद्यालय में प्रवेशोत्सव के रूप में "अक्षराम्भम्" कार्यक्रम।
https://www.facebook.com/share/p/xg8C1ak9FXavmGDW/?mibextid=oFDknk
C- जनप्रतिनिधि के सहयोग से:
1:-रा०प्रा०वि० बेड़गांव 2016 में तत्कालीन विधायक डॉ० जीत राम टम्टा जी द्वारा विद्यालय हेतु फर्नीचर क्रय हेतु धनराशि प्रदान की गई।
2-रा०प्रा० विद्यालय पाली में तत्कालीन जिला पंचायत सदस्य जी द्वारा 3.5 लाख की धनराशि छत मरम्मत हेतु प्रदत्त।
3-रा०आ०प्रा०वि नैनीसैंण में विद्यालय भवन की वृहद मरम्मत हेतु 5 लाख की धनराशि प्रदान की गई।
D- शासन के सहयोग से:- विद्यालय की भूमि के नाप फरोख्त में समय-समय पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
E- जन सहभागिता से:- खेल मैदान का समतलीकरण, छात्रों को अभिव्यक्ति के लिए मंच निर्माण,









F- अन्य सहयोग से:-  गूंज संस्था के सहयोग से छात्रों हेतु खेल सामग्री प्राप्त, सेवा इंटरनेशनल की ओर से छात्रों को डेस्क किट, वाटर बोतल और लेखन सामग्री सहित किट।
👉3- किए गये प्रयासों का परिणाम : छात्र प्रत्येक वर्ष बौद्धिक एवम् खेलकूद, साँस्कृतिक प्रतियोगिताओं में ब्लॉक, जनपद एवम् राज्य स्तर पर प्रतिभाग कर स्थान प्राप्त करते हैं।
A- प्रयास से पहले और प्रयास के बाद नामांकन- वर्तमान में छात्र संख्या 40 है।
B- वर्तमान उपस्थिति का प्रतिशत- 97%
C- प्रतियोगिताओं में सफल छात्रों की संख्या- 20
👉4- विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ:-
A- विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार विवरण:- चार बार क्षेत्रीय छाँतेश्वर मेले एवम् किमोली जन्माष्टमी मेलों में प्रथम स्थान। जनपद स्तर पर प्रथम एवं राज्य स्तर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान, मानचित्र, सुलेख अंग्रेजी एवं हिन्दी में जनपद स्तर पर प्रतिभाग व कब्बड्डी प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर प्रतिभाग।
















B- विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का विवरण- 2018 में कु०याक्षी का हिम ज्योति विद्यालय में चयन।
C- विद्यार्थियों की अन्य उपलब्धियाँ:- छात्र उत्तराखण्ड के विभिन्न वाद्ययंत्रों को बजाना, कलाओं आदि की जानकारी रखते हैं। लोकभाषा की समृद्धि हेतु "जुगराज रयां" कार्नर बनाया गया है। जिसमें आणे, पखाणे, लोकोक्तियांँ, शब्दावलियाँ आदि सम्मिलित हैं। दीवार पत्रिका का क्रमवार संकलन।
👉5 - विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ:-  गायन और नृत्य का अभ्यास, प्रार्थना सभा में आनंदम् गतिविधियों का समावेश, कार्यपरक शिक्षा, क्राफ्ट आर्ट, फ्लेम लेस कुकिंग, शिल्प कार्य, जनजागरूकता अभियान एवं खो-खो और कबड्डी का विशेष अभ्यास। सभी राष्ट्रीय पर्वों एवम् धार्मिक पर्वों का धूम-धाम से आयोजन।






👉6- शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियांँ :-
A- शिक्षकों के स्वयं के सृजित नवाचारों का विवरण :-
1- विषयगत शिक्षण सामग्रियों का निर्माण एवम् समय-समय पर बदलाव।
2- प्रतिभा दिवस पर "आओ कर के सीखें" के अन्तर्गत नजदीकी उपलब्ध सन्दर्भदाताओं से कार्य का प्रशिक्षण दिलवाना।
3- एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग।
4- जवाहर नवोदय विद्यालय ,राजीव गांधी, हिमज्योति विद्यालय, कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय की प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु लगातार साँय कालीन अतिरिक्त कक्षाओं के आयोजन।
B- शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों विवरण:
1-2016- विकासखण्ड स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान।
2-2016 से लगातार दीक्षा पोर्टल हेतु ICT की सामग्री निर्माण में सहयोग देने हेतु scert में सम्मान।
3- 2019 में फ्योंली कौथिक (सेवा इंटरनेशनल ongc) द्वारा महिला दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्राप्त।

👉7 - मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश:- आपसी सहयोग और सम्मान के साथ शिक्षा के उत्थान के लिए कार्य करना ही शिक्षण का उद्देश्य है।
👉8 - शिक्षक समाज के लिए संदेश:- शिक्षण एक कला है और और उसको साकार करने  हेतु शिक्षक एक कलाकार है। शिक्षक शिक्षण के माध्यम से विद्यार्थी के व्यवहार में परिवर्तन लाने का प्रयास करता है।
👉9-शिक्षक की अन्य उपलब्धियांँ-: गढ़वाली भाषा में साहित्य सामग्री लेखन में डायट पौड़ी को सहयोग। जनपद एवम् राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में कबड्डी प्रतियोगिताओं में सहयोग।
👉9- संकलन: श्रीमती बीना मैठाणी
मिशन शिक्षण संवाद परिवार जनपद - चमोली
10- सहयोग- माधव सिंह नेगी, मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखण्ड

Comments

Total Pageviews