काव्यांजलि

*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴 *#काव्यांजलि_2224*🔴🔵
दिनांक- बुधवार 05 जून 2024~~~~~

विषय- हिन्दी, कक्षा- 02
पाठ- 13, भाग- 01

*किसान की चतुराई*

एक दिन किसान अपना,
खेत जोत रहा था।
तभी आया एक भालू,
जो खूब मोटा लग रहा था।।

भालू को देखकर किसान, 
रह गया हक्का बक्का।
तभी भालू भी तेजी से,
किसान की ओर झपटा।। 

किसान ने भालू को,
एक बात समझायी।
फसल के आने पर करुँगा, 
तुम्हारी खूब खिलायी।।

भालू सुन बात किसान की,
हो गया झटपट राजी।।
किसान ने सोच समझकर
चली थी यह बाजी।।

*रचना:-*
मृदुला वर्मा (स०अ०)
प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम
अमरौधा, कानपुर देहात 

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

# *काव्याँजलि*#
टीम *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह

🔵🟣 *काव्याॅंजलि  1110* 🟣🔵
दिनाँक- 05/06/2024, दिन– बुधवार

कक्षा-7 
विषय- संस्कृत
नवम: पाठ:
 *अस्माकं पर्यावरणम्* (भाग 3)

भूमण्डल का पर्यावरण, 
हो रहा है संकटग्रस्त।
प्रत्येक मानव का जीवन,
अब हो रहा अस्वस्थ।।

हर मानव अपनी सभी,
बुरी आदतें अब बदलें, 
प्लास्टिक और कूड़ा,
इधर-उधर ना डालें।।

खुद जागें अब हम सभी,
दूसरों को भी हम जगाएंँ।
भूमि, जंगल को भी हम,
अब आगजनी से बचाएंँ।।

प्राकृतिक सम्पदा की सदा,
हम सब मिल रक्षा करें।
स्वच्छ पर्यावरण के लिए, 
प्रत्येक व्यक्ति सजग रहे।।

🙏रचना-:
पुष्पा बहुगुणा (प्र०प्र०अ०)
रा० उ० प्रा० विद्यालय पिपोला
वि० ख०- जाखणीधार, टिहरी गढ़वाल

📝 *काव्याँजलि टीम, मिशन शिक्षण संवाद- उत्तराखण्ड*

Comments

Total Pageviews