६८९~ अनमोल रत्न पूजा पाण्डेय उच्च प्राथमिक विद्यालय छतौरा, ब्लॉक- सिद्धौर, जनपद- बाराबंकी, राज्य- उत्तर प्रदेश

 🏅अनमोल_रत्न-2024🏅

"अच्छाई के बीज बोने से ही तो अच्छाई की फसल मिलती है"
👉1- शिक्षक- पूजा पाण्डेय (इंचार्ज प्रधानाध्यापक)
👉2- विद्यालय- उच्च प्राथमिक विद्यालय छतौरा, ब्लॉक- सिद्धौर, जनपद- बाराबंकी, राज्य- उत्तर प्रदेश।

👉3- विद्यालय में नियुक्ति तिथि- 15/02/2021
👉4- विद्यालय का भौतिक परिवेश एवं भौतिक संसाधन-विद्यालय का भौतिक परिवेश अत्यंत ही सुंदर एवं आकर्षक है। विद्यालय का परिवेश विभिन्न प्रकार के पौधों से सुशोभित होता है। विद्यालय में कुल छात्रांकन 61 है।विद्यालय में बच्चों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। विद्यालय में लगभग सभी संसाधन उपलब्ध है। बच्चों के लाइब्रेरी, खेलने हेतु विभिन्न खेल, सामग्री एवं मैदान, हरा भरा वातावरण।













https://www.facebook.com/share/p/A8pKy1aeuX2YQ2sq/?mibextid=oFDknk
👉5- विद्यालय में कुल शिक्षक/स्टॉफ-
01 (एकल विद्यालय)
👉6- विद्यालय में नामांकन-
2021-22 = 55
2022-23 = 65
2023-24 = 61
👉7- विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत-
2021-22 = (65-70)%
2022-23 = (70-80)%
2023-24 = (75-85)%
👉8- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या- (65-70)%




👉9- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की संख्या, वर्ष एवं विवरण-
प्रतियोगिता का नाम- खेलकूद/ सांस्कृतिक
🏅ब्लॉक स्तर- 10 बच्चे
1.  2022-23 में समूह गान एवं लोकगीत प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर 8 बालिकाओं को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ।
2.नारी शिक्षा चौपाल कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सुंदर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पर नाटक प्रस्तुत करने पर बच्चों को ट्राफी व मेडल प्राप्त हुआ एसडीएम मैम द्वारा।3.राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत बच्चों द्वारा बनाया गया मॉडल थ्रेशर/ चारा करने की मशीन सिलेक्ट हुआ एवं बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।



















🏅जिला/जनपद स्तर-
सन 2023- 24 में जनपद स्तर पर बालिका योग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ जिसमें 6 बालिकाओं ने प्रतिभा किया था  एवम गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
🏅मंडल स्तर .. सन 2024 में मंडल स्तर पर बालिकाओं द्वारा योग प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया गया एवं सभी के द्वारा बच्चों की प्रशंसा की गई।
👉10- प्रतियोगी परीक्षाओं नवोदय/विद्याज्ञान/NMMSE/श्रेष्ठा परीक्षा आदि छात्र/छात्राओं की संख्या वर्ष एवं नाम-
NMMSE
बच्चो द्वारा नियमित दो वर्षो से परीक्षा दी गई पर सफलता हासिल नही हुई पर बच्चो ने बहुत मेहनत की और आगे भी करते रहेंगे।
👉11- शिक्षक की व्यक्तिगत अनुकरणीय उपलब्धियाँ-
(1) विद्यालय को 100 से अधिक पेड़ पौधों द्वारा सुसज्जित किया गया। सुंदर किचन गार्डन का निर्माण भी मेरे द्वारा करवाया गया।
(2) मेरा पेड़ मेरी जिम्मेदारी मुहिम चला कर बच्चों द्वारा पौधे आरोपित किए गए एवं उनके द्वारा जिम्मेदारी और शपथ ली गई कि उन पौधों की रक्षा करेंगे।
(3) बच्चो को नियमित योगासन करवाना जिसके लिए मिशन शिक्षण संवाद योग टीम का हार्दिक आभार।
(4) सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु बच्चो को अभ्यास करवाना।
(5) बालिका शिक्षा एवम।मिशन शक्ति कार्यक्रम हेतु बच्चियों एवम महिलाओं को जागरूक करना।
(5) प्राकृति मित्र अभियान के अंतर्गत मुझे, विद्यालय एवं बच्चों को प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।
(6) विद्यालय में मीना सुगमकर्ता के रूप में मीना मंच का सफल संचालन ।
(7) कोरोना कल में मोहल्ला क्लास एवं ऑनलाइन कक्षा का सफल संचालन एवं विद्यालय और बच्चों को गांव से जोड़ने की मुहिम।
(8) राज्य स्तरीय संदर्भ दाता के रूप में विज्ञान किट का प्रशिक्षण डाइट पर करवाने का अवसर प्राप्त हुआ।
(9) विभिन्न विषयों के शिक्षा संगीत के माध्यम से मेरे द्वारा दी गई बच्चों को दिवस विशेष गतिविधियां हमेशा करवाई जाती है एवं खेल-खेल में शिक्षा एवं नाटक एवं गीत के माध्यम से बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाती है बाल संसद का आयोजन एवं मीना मंच का आयोजन समय-समय पर मेरे द्वारा किया जाता है।










*सम्मान एवम पुरुस्कार*
(1) सन् 2020 में मिशन शिक्षण संवाद कार्यशाला वाराणसी में मुझे केंद्रीय मंत्री एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी श्री राकेश सिंह द्वारा सम्मान प्राप्त हुआ।
(2) सन् 2021 में प्रयागराज राधेश्याम शैक्षिक समागम में मिशन शिक्षण संवाद के तत्वाधान में शिक्षा में नवाचार हेतु सम्मान प्राप्त हुआ।
(3) सन् 2021 में राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान प्राप्त हुआ।
(4) सन् 2023 में बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संदीप सिंह द्वारा सम्मानित।
(5) सन् 2022-23 में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर अच्छा कार्य करने हेतु मुझे खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।
(6) सन् 2024 में उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान बरेली महापौर, एवम पर्यावरण मंत्री श्री अरूण कुमार द्वारा सम्मानित।
(7) कहानी सुनाओ प्रतियोगिता 2022-23 में जिला स्तर पर प्रमाण पत्र।
(8) 2022-23 में डाइट द्वारा कला एवम संस्कृति प्रतियोगिता में डाइट प्राचार्य द्वारा मुझे पुरुष्कार मिला।
(9) कहानी, कविता एवं लेखन के क्षेत्र में भी कई संस्थाओं एवं पब्लिकेशन द्वारा सम्मानित।
(10) सन् 2022-23 में नारी शिक्षा चौपाल में मुझे प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया एसडीएम मैम द्वारा।
👉12- आपकी नजर में मिशन शिक्षण संवाद की शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण में उपयोगिता-
   मिशन शिक्षण संवाद शिक्षा का उत्थान शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण है, मिशन शिक्षण संवाद एक ऐसा मंच है जहां शिक्षक निस्वार्थ भाव से बच्चों के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। मिशन शिक्षण संवाद में अनेक शैक्षणिक सामग्री प्रतिदिन उपलब्ध कराई जाती है जिससे बच्चों को निरंतर ज्ञान प्रदान हो रहा है एवं कुछ ना कुछ नया सीखने को मिलता है। मिशन से प्राप्त शैक्षणिक सामग्री से प्रेरित होकर बच्चे प्रतिदिन कुछ नया सीख रहे हैं मिशन शिक्षण संवाद से हर रूप में हर दिन नई-नई चीज सीख रहे है एवं मिशन शिक्षण संवाद से जुड़कर अध्यापक और बच्चे दोनों ही लाभान्वित हो रहे हैं।
👉13- अनमोल रत्न के रूप में शिक्षक समाज को आपका संदेश-
शिक्षक हमेशा ही बच्चों के लिए और सभी के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं इसलिए शिक्षक एक ऐसा दर्पण है जिसमें बच्चे अपना भविष्य देखते हैं इसीलिए सभी शिक्षकों को हमेशा बच्चों के बहुमुखी विकास की ओर देखना चाहिए और बच्चों के साथ एक ऐसा वातावरण बनाना चाहिए जिससे कि बच्चा खुल के अपनी बात बोल सके। हमें बच्चों के साथ बच्चा बन के हर एक पल जीना चाहिए जिससे कि बच्चे अपनी भावनाएं शिक्षकों के साथ बांट सके और जिसकी वजह से बच्चे बहुत आगे जा सके।
👉14- साभार- पूजा पाण्डेय (इंचार्ज प्रधानाध्यापक) उच्च प्राथमिक विद्यालय छतौरा सिद्धौर बाराबंकी। (उत्तर प्रदेश)
👉15- संकलन- बबलू सोनी
मिशन शिक्षण संवाद बाराबंकी (उत्तर प्रदेश)

Comments

Total Pageviews