६८३~ अनमोल रत्न विनीता उच्च प्राथमिक विद्यालय कोलुहागाडा़ (कंपोजिट), ब्लॉक- सिकंदरपुर कर्ण, जनपद- उन्नाव, राज्य-उत्तर प्रदेश

🏅अनमोल_रत्न-2024 🏅

"अच्छाई के बीज बोने से ही तो अच्छाई की फसल मिलती है"
👉1- शिक्षक का नाम व पद- विनीता (स०शि०)
👉2- विद्यालय का नाम- उच्च प्राथमिक विद्यालय कोलुहागाडा़ (कंपोजिट), ब्लॉक- सिकंदरपुर कर्ण, जनपद- उन्नाव, राज्य-उत्तर प्रदेश

👉3- विद्यालय में नियुक्ति तिथि- 05-05-2015
👉4- विद्यालय का भौतिक परिवेश एवं भौतिक संसाधन-पक्की इमारत, फर्नीचर युक्त 12 कक्षा -कक्ष, एक स्मार्ट कक्षा-कक्ष (स्मार्ट टीवी के साथ), पुस्तकालय, शुद्ध पानी की व्यवस्था, 2 सबमर्सिबल, बालक/ बालिका शौचालय, रसोईघर, खेल के लिए एक बड़ा मैदान व 10 छायादार वृक्ष।
https://www.facebook.com/share/p/jXkB8a6DEMmmi73G/?mibextid=oFDknk
👉5- विद्यालय में कुल शिक्षक/स्टॉफ-
1 प्रभारी प्रधानाध्यापक और 5 सहायक शिक्षक
2 शिक्षामित्र सहित कुल 8 का स्टाफ
👉6- विद्यालय में नामांकन-
2021-22  -182
2022-23  -175
2023-24  -158
👉7- विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत- (3 वर्ष का)
2021-22  70-80%
2022-23  80-90%
2023-24  80-90%




👉8- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या- 70
👉9- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की संख्या, वर्ष एवं विवरण-
प्रतियोगिता का नाम- खेलकूद/सांस्कृतिक
🏅 ब्लॉक स्तर-
छात्र/छात्रा संख्या, वर्ष एवं नाम-
हमारे बच्चे विद्याज्ञान, राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार क्विज तथा खेलकूद प्रतियोगिता में हर साल सफल हो रहे हैं।
प्रेरक बालक- पुष्पेंद्र 2021
राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार क्विज- 2022- माही, पल्लवी, शैलेंद्री, शैलजा तिवारी
राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार क्विज 2023- आयुषी, पल्लवी, माही, श्रद्धा द्विवेदी
ब्लॉक स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता - पल्लवी (प्रथम स्थान)
ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2021- सोनाली( लंबी कूद) (प्रथम स्थान), शिवा 200 मीटर दौड़ (प्रथम स्थान)
5 -विद्यालय की प्रेरक शिक्षा सांस्कृतिक
🏅जिला/जनपद स्तर-
छात्र/छात्रा संख्या, वर्ष एवं नाम-
-पल्लवी (कक्षा- 8 )
राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार टीएलएम प्रतियोगिता में प्रतिभाग






-माही द्विवेदी (अटल आवासीय विद्यालय लखनऊ) 2024-25 कक्षा 9 में चयन
👉10- *प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्रों की संख्या, वर्ष एवं विवरण-
प्रतियोगी परीक्षा का नाम- नवोदय/विद्याज्ञान/NMMSE आदि।
छात्र/छात्राओं की संख्या वर्ष एवं नाम
विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा (2022-23 )
माही द्विवेदी -कक्षा 7
👉11- शिक्षक की व्यक्तिगत अनुकरणीय उपलब्धियाँ- (शोध, नवाचार, सम्मान आदि)
मेरे कार्यों का ब्लॉक तथा जनपद स्तर पर भी पुरस्कृत किया गया है।
1-जनपद स्तरीय आईoसीoटी प्रतियोगिता 2021-22 (द्वितीय स्थान)
2-जनपद स्तरीय आईoसीoटी प्रतियोगिता- 2022-23 (तृतीय स्थान)
3 -निपुण योग शिक्षक सम्मान 2022-23 (डायट प्राचार्य श्री पवन तिवारी द्वारा)
4-उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2022-23 (विधायक श्री आशुतोष शुक्ला जी द्वारा)
5-परिषदीय विद्यालयों में विज्ञान शिक्षण में आने वाली समस्या ,समाधान एवं चुनौती संबंधी जनपद स्तरीय सेमिनार में प्रतिभागिता (2023-24)
6-दीक्षा 4.0 ट्रेनिंग में मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रतिभागिता (2024-25)









👉12- आपकी नजर में मिशन शिक्षण संवाद की शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण में उपयोगिता -
मिशन शिक्षण संवाद शिक्षकों व बच्चों के लिए एक क्रियाशील मंच है इसमें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे नवोदय, विद्याज्ञान, राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है इसके अलावा कविता, सामान्य ज्ञान, विज्ञान, योग व टी०एल०एम से संबंधित कार्य भी प्रतिदिन प्रकाशित होते हैं तथा समय-समय पर नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाता हैं।
👉13- अनमोल रत्न के रूप में शिक्षक समाज को आपका संदेश-
शिक्षक ही जीवन के असली मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। शिक्षक छात्रों में अपनी चेतना के द्वारा उनकी चेतना को जागृत करते हैं। वे केवल ज्ञान का बोध ही नही कराते बल्कि समूचे व्यक्तित्व के निर्माण मे अपना योगदान देते हैं। अनमोल रत्न के रूप में मेरा शिक्षक समाज को यही संदेश है कि हम सभी को अपना कार्य पूरी ईमानदारी के साथ करना चाहिए और राष्ट्र निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहिए।
👉14- साभार- जय कुमार (प्रभारी प्रधानाध्यापक)
👉15- संकलन कर्ता-
डॉ० रचना सिंह (SRG उन्नाव)
जनपद का नाम-उन्नाव
टीम मिशन शिक्षण संवाद

Comments

Total Pageviews